फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Route of many trains of Varanasi division changed due to yard remodeling

Deoria News: यार्ड रिमॉडलिंग के चलते वाराणसी डिवीजन की कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

Mon, 23 Sep 2024 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Route of many trains of Varanasi division changed due to yard remodeling
- वाराणसी मंडल की कई ट्रेनें भटनी, देवरिया, गोरखपुर के रास्ते होकर चलाई जाएंगी
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। बाराबंकी- अयोध्या कैंट-अकबरपुर- जफराबाद खंड के शाहगंज स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग के चलते वाराणसी से गुजरने वाली कई ट्रेनों को मऊ- भटनी- देवरिया- गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा। 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आजमगढ़ -पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस में भटनी से होकर गोरखपुर से गुजरेगी। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान दिक्कतें एवं समय से पहुंचने में देरी हो सकती है। वहीं वाराणसी मंडल की कई ट्रेनों के जिले के कई स्टेशनों से गुजरने से इधर के रेलवे ढालों के देरी तक बंद होने से राहगीरों को परेशानी होनी तय है। शहर स्थित कसया ढाला, भटनी, सलेमपुर स्थित रेलवे ढालों पर और बढ़ेगा जाम।

पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने रविवार को बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से परिचालनिक सुगमता के लिए बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड के शाहगंज स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग के परिप्रेक्ष्य में प्री नाॅन इंटरलाॅक/नाॅन इंटरलाॅक कार्य के कारण कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसमें लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 23, 25, 27, 29, 30 सितंबर तथा दो एवं चार अक्तूबर को चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जौनपुर-औंड़िहार-मऊ-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से 24, 25, 27, 29 सितंबर तथा एक, दो एवं चार अक्तूबर को चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मऊ-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 27 सितंबर से 05 अक्तूबर,तक चलने वाली 12225 आजमगढ़-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। 23 सितंबर से 04 अक्तूबर तक चलने वाली 12226 पुरानी दिल्ली-आजमगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-भटनी-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। 24, 27, 29 सितंबर तथा एक एवं चार अक्तूबर को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर से 23, 25, 28, 30 सितंबर एवं 02 अक्टूबर, 2024 को चलने वाली 14650 अमृतसर -जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किशनगंज से 24, 27, 29 सितंबर तथा 01 एवं 04 अक्तूबर को चलने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। अजमेर से 23, 24, 26, 30 सितंबर तथा 01 एवं 03 अक्तूबर को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। अहमदाबाद से 25, 27, 29 सितंबर तथा 02 अक्तूबर, को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलेगी। दरभंगा से 23, 25, 28, 30 सितंबर तथा 02 अक्तूबर को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
जयनगर से 24, 27, 29 सितंबर तथा 01 एवं 04 अक्तूबर को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। अमृतसर से 25, 27, 29 सितंबर तथा 02 एवं 04 अक्तूबर को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलेगी। मऊ से 23 एवं 30 सितंबर को चलने वाली 04824 मऊ-जोधपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग भटनी-गोरखपुर-गोंडा-लखनऊ के रास्ते चलेगी। जोधपुर से 28 सितंबर को चलने वाली 04823 जोधपुर-मऊ विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग लखनऊ-गोंडा-गोरखपुर-भटनी के रास्ते चलाई जाएगी। मऊ से 24 सितंबर एवं एक अक्तूबर को चलने वाली 04816 मऊ-जोधपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग भटनी-गोरखपुर-गोंडा-लखनऊ के रास्ते चलेगी। मऊ से 24, 29 सितंबर एवं 01 अक्तूबर को चलने वाली 15025 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-गोरखपुर-अयोध्या धाम जं. के रास्ते चलाई जाएगी।
----------
कसया ढ़ाला से गुजरने वालों को हो सकती है दिक्कतें
शहर के मोतीलाल रोड से गुजरने वाले कसया रेलवे ढाला पर जाम की समस्या से हर दिन राहगीर दो चार होते हैं। यह मार्ग शहर को बिहार से भी जोड़ता है। हर दिन हजारों लोग इधर से जरूरी कार्यवश देवरिया आते हैं। ट्रेनों की संख्या बढ़ने एवं गुजरने से ढाले के बंद होने की समस्या से जाम के खुलने में और देरी होगी। भटनी, सलेमपुर, लार रोड स्थित रेलवे ढालों पर इसका असर पड़ेगा।

----------

बाराबंकी- अयोध्या कैंट -अकबरपुर- जफराबाद खंड के शाहगंज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते वाराणसी से गुजरने वाली कई ट्रेनों को मऊ- भटनी- देवरिया- गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा। इस संबंध में निर्देश आया है। इधर की नियमित ट्रेनों को चलने के समय पर कोई असर न पड़े, इसके लिए डायवर्टेड ट्रेनों को कुछ देर तक रोका जाएगा। अभी हर दिन 100 ट्रेनों का आवागमन होता है।

-संदीप भटनागर, स्टेशन अधीक्षक देवरिया सदर रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed