फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Route diversions will be in effect today due to the Chief Minister's visit.

Deoria News: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आज लागू रहेगा रूट डायवर्जन

Fri, 28 Aug 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Route diversions will be in effect today due to the Chief Minister's visit.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देवरिया। शनिवार को सुबह 10 बजे से मझौलीराज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते सुबह छह बजे से कई मार्गों पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने अपील की है, कि आवागमन में जाम या किसी परेशानी से बचने के लिए रूट डायवर्जन का ध्यान रखें।

ये रहेगी व्यवस्था
- देवरिया शहर की ओर से सलेमपुर जाने वाले सभी भारी वाहनों को मुसैला तिराहे से मईल मार्ग की ओर मोड़ दिया जाएगा। ये वाहन सलेमपुर की ओर नहीं जा सकेंगे। नवलपुर तिराहे पर लार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को भागलपुर मार्ग पर भेजा जाएगा। भागलपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन नवलपुर तिराहे से लार की ओर जाएंगे। इन्हें सलेमपुर की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


- हाइडिल तिराहे पर फुलवरिया मार्ग की ओर से आने वाले भारी वाहनों को श्रीरामजानकी मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन भी सलेमपुर की तरफ नहीं जाएंगे। फुलवरिया चौराहे से भारी, हल्के और कार्यक्रम में आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को भाटपार रानी मार्ग की ओर भेजा जाएगा। फुलवरिया चौराहे से किसी वाहन को सलेमपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पकड़ी बाबू चौराहे से सभी भारी वाहनों को भटनी मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। हरैया तिराहे पर कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों को आगे जाने दिया जाएगा, जबकि अन्य भारी और हल्के वाहन सुविधानुसार देवरिया मार्ग अथवा नवलपुर मार्ग की ओर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed