फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rotary club celebrated holi in bal sadan

बाल सदन के बच्चों संग रोटरी क्लब ने मनाई होली

Sun, 28 Mar 2021 08:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
rotary club celebrated holi in bal sadan
बाल सदन के बच्चों संग रोटरी क्लब ने मनाई होली
विज्ञापन

देवरिया। रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल के सदस्यों ने रविवार को राजकीय बालक बाल सुधार गृह के बच्चों संग होली उत्सव मनाया। बच्चों को पिचकारी, मिठाई व कपड़े सहित अन्य उपहार दिए गए। यहां के बच्चों ने भी इस पल का खूब आनंद उठाया।

मुख्य अतिथि एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश शिवेंद्र कुमार मिश्र ने बच्चों को टोपी पहनाकर, गुलाल लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने भी मुख्य अतिथि सहित क्लब के सदस्यों को अबीर लगाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि होली पर्व पर हम सभी शपथ लें कि अपने अंदर की बुराईयों को समाप्त कर समाज में सामाजिक सहयोग एवं एकता के लिए कार्य करेंगे। क्लब के अखिलेंद्र शाही ने कहा कि संस्था जीवन पर्यंत समाज में परोपकार, निचले तबके के लोगों का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर क्लब के अध्यक्ष नितिन बरनवाल के पुत्र लक्ष्य बरनवाल का जन्मदिन भी बच्चों के बीच केक काट मनाया गया। इस दौरान राजेंद्र जायसवाल, अरुण बरनवाल, उपेंद्र शाही, जावेद अहमद सिद्दीकी, मुरली सिंह, नवनीत अग्रवाल, शरद अग्रवाल, शशांक मणि, शैलेष यादव, आशु मरोदिया, राहुल पोद्दार, एके राय, डॉ.विपिन बिहारी शर्मा, कपिल सोनी, अवनीश मिश्रा, ऋषि वर्मा, अनिल तिवारी, ब्रदी विशाल सिंह, संतोष यादव, उपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed