{"_id":"680e746b12a7260e1101f526","slug":"roadways-income-is-increasing-due-to-cancellation-of-trains-facilities-are-decreasing-deoria-news-c-208-1-sdn1004-152450-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेनें निरस्त हाेने से रोडवेज की बढ़ रही आय, सुविधाएं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेनें निरस्त हाेने से रोडवेज की बढ़ रही आय, सुविधाएं कम
Sun, 27 Apr 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। कई ट्रेनों के निरस्त होने और कई के डायवर्ट होने से यात्रियों की निर्भरता बसों पर बढ़ी है। डिपो में 15 दिनों से यात्रियों के आने से रोडवेज की आय बढ़ी है।
हालांकि परिसर में आने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर अधिकारी व कर्मचारी तनिक भी जागरूक नहीं हैं।
लगन के चलते देवरिया डिपो में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। इससे लोकल रुटों पर यात्रियों को समय से बसें नहीं मिल रही हैं। बरहज, दोहरीघाट, कसया, पडरौना, भागलपुर, भाटपाररानी आदि जगहों पर जाने वाली यात्रियों को दो-तीन घंटे तक परिसर में बसों की इंतजार करना पड़ रहा है।
बस अड्डा नहीं होने से धूप में ही खड़े होकर यात्री बसों के आने की राह देख रहे हैं। गोरखपुर में तीसरी रेल लाइन निर्माण के चलते देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त व डायवर्ट किए जाने के बाद इस समय डिपो परिसर में ज्यादा यात्री आ रहे हैं। पिछले 15 दिनों से हर दिन 35 से 40 हजार यात्री बसों में यात्रा कर रहे हैं, जबकि आम दिनों में यह 30 से 35 हजार के बीच संख्या रहती है।
विज्ञापन
शनिवार को भी बड़ी संख्या में सामान के साथ यात्री बसों के आने की राह देखते रहे। जिन यात्रियों को दो से तीन घंटे तक रुकना पड़ रहा है वह पानी पीने के लिए परिसर में कोई व्यवस्था नहीं होने से पानी की बोतल खरीदकर ही पी रहे हैं। गोरखपुर गेट के पास प्रवेश करते ही दुर्गंध यात्रियों का स्वागत कर रही है।
यहां स्थित बाथरूम की कभी सफाई नहीं होती, सबसे ज्यादा मुश्किल महिला यात्रियों को होती है। उधर, कई यात्री समय से बसों के नहीं मिलने से आटो, ई-रिक्शा से गए। यात्रियों की मजबूरी का डग्गामार वाहन वालों ने जमकर फायदा उठाया और मनमाना किराया वसूला। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि कई ट्रेनों के निरस्त व डायवर्ट होने से बसों में यात्री अधिक आ रहे हैं।