{"_id":"6b0c738f8030f876b80e6ee7","slug":"risking-ones-life-for-a-few-likes-deoria-news-c-208-1-deo1033-197772-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चंद लाइक के लिए जिंदगी दांव पर, सड़क पर रीलबाजों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चंद लाइक के लिए जिंदगी दांव पर, सड़क पर रीलबाजों का जमावड़ा
Mon, 30 Nov 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। चंद सेकंड की रील और सोशल मीडिया पर लाइक-कमेंट पाने का जुनून अब राहगीरों की जान पर भारी पड़ने लगा है। सोहनपुर बाईपास पर युवाओं के लिए सड़क मानो रील बनाने का मंच बन गई है। कोई ओवरब्रिज पर बाइक खड़ी कर वीडियो बना रहा है तो कोई सड़क पर स्टंट और दबंगई दिखाकर खुद को हीरो साबित करने में जुटा है। इस शौक में उन्हें न अपनी जान की परवाह है और न दूसरों की सुरक्षा की। राहगीर हर दिन हादसे के डर के साये में सफर करने को मजबूर हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ओवरब्रिज पर दर्जनों युवक एक साथ रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। उनकी बाइक सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ी हैं। इससे दूसरे वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत हो रही है। व्यस्त हाईवे पर इस तरह की गतिविधियां कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोहनपुर टाड़ी टोला के सामने, मधईपुर ओवरब्रिज, सोहनपुर बाजार के पूरब पुराने भट्ठी के पास और बनकटा जाने वाली सर्विस लेन पर भी अक्सर युवकों का जमावड़ा लगता है। बाइक सड़क पर खड़ी कर वीडियो बनाने से यातायात प्रभावित होता है। कई बार राहगीरों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। लोगों ने पुलिस और यातायात विभाग से ऐसे स्थानों पर निगरानी बढ़ाने तथा सड़क पर अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
...
कोट
संबंधित स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी। यातायात बाधित करने और सड़क पर हुड़दंग करने वालों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने युवाओं से सड़क सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की।
मनोज कुमार, सीओ भाटपाररानी