{"_id":"635d686622237720b5757035","slug":"rice-millers-must-buy-paddy-from-selling-centers-deoria-news-gkp4555271174","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिलरों को संबद्ध क्रय केंद्रों से ही खरीदना होगा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिलरों को संबद्ध क्रय केंद्रों से ही खरीदना होगा धान
विज्ञापन

डीएम और राइस मिलरों की हुई बैठक, किसी भी दशा में क्रय केंद्रों से किसानों का धान नहीं होगा वापस
मिलरों की समस्याओं के समाधान का डीएम ने दिया आश्वासन
पहली से होगी धान की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। धान खरीद एक नवंबर से शुरू होने जा रही है। धान खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राइस मिल मालिकों के साथ बैठक की। उन्होंने कस्टम मिलिंग के कार्य में संलग्न समस्त राइस मिल को धान संबद्ध क्रय केंद्रों से ही प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने राइस मिलरों को किसानों से सीधे धान न खरीदने की चेेतावनी भी दी। धान खरीद के लिए जिले में कुल 90 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदारी होगी। क्रय केंद्र पर आने वाले छोटे एवं सीमांत किसानों के धान को प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाएगा। साथ ही उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिए कि किसी भी दशा में किसान क्रय केंद्र से धान वापस लेकर न जाएं।
जनपद में कुल 90 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिनसे कस्टम मिलिंग कार्य हेतु 28 मिलों को संबद्ध किया गया है। कस्टम मिलिंग का कार्य करने वाली मिल के प्रतिनिधियों ने चावल की रिकवरी, कुटाई दर, मिलरों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि, विभिन्न देयकों के भुगतान प्राप्ति में होने वाली समस्या तथा सारटिक्स लगाने में एक वर्ष की छूट की मांग की। डीएम ने मिलरों को आश्वास्त किया कि जो भी समस्याएं हैं, उसका समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम, प्रभाकर राय, रामकुमार सिंह, शिव मुरारी, नागेंद्र मल्ल, सत्यम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मिलरों ने प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
देवरिया। उत्तर प्रदेश राइस मिल वेलफेयर एसोसिएशन ने कस्टम मिलिंग का कार्य कर रहीं मिलों की समस्याओं को लेकर शनिवार को प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन आठ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में 67 फीसदी रिकवरी ली जा रही है। जब कि जो मिलों को धान मिल रहे हैं, उसमें 55 फीसदी की रिकवरी है। रिकवरी की दर को कम किया जाए। 40 वर्ष से कुटाई की 10 रुपये प्रति क्विंटल है। इसको 250 रुपये किया जाए। धान प्राप्ति के 45 दिन डिपो को संप्रदान किया जाता है। इसको बढ़ाकर 60 दिन किया जाए। मिलरों के सभी बिंदु को डीएम ने समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान शिव कुमारी, नागेंद्र मल्ल, चंद्रावती देवी, हरिनंदन मद्धेशिया, कमलेश गुप्ता, सत्यम गुप्ता, प्रभाकर राय, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।