{"_id":"6954126025d2f6780b03240b","slug":"restoration-of-the-village-heads-powers-deoria-news-c-208-1-deo1032-171377-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ग्राम प्रधान के अधिकार बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ग्राम प्रधान के अधिकार बहाल
Tue, 30 Dec 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। हिरंदापुर गांव के प्रधान श्रीनिवास यादव पर लगाए गए आरोप निराधार पाए गए हैं। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर डीएम दिव्या मित्तल ने डीपीआरओ को ग्राम प्रधान का अधिकार बहाल करने का निर्देश दिया है।
विकासखंड रामपुर कारखाना की ग्राम पंचायत करनपुर पचफेड़ा निवासी शिकायतकर्ता अलकेंद्र राव ने हिरंदापुर गांव के ग्राम प्रधान श्रीनिवास यादव के विरुद्ध विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। तत्कालीन जिला कृषि अधिकारी को जांच सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में प्रधान को क्लीन चिट मिल गई थी। शिकायतकर्ता ने जांच आख्या के खिलाफ उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर किया गया था। इसके बाद फिर जांच के आदेश दिए गए थे। संवाद