{"_id":"67b4e3341f3368703c04908b","slug":"report-sent-to-the-government-to-make-khukhundu-a-nagar-panchayat-deoria-news-c-208-1-sdn1004-147453-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खुखुंदू को नगर पंचायत बनाने के लिए शासन को भेजी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खुखुंदू को नगर पंचायत बनाने के लिए शासन को भेजी गई रिपोर्ट
Wed, 19 Feb 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे को नगर पंचायत बनाने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। शासन ने जनवरी में प्रस्ताव मांगा था।
इसके बाद प्रशासन खुखुंदू को नगर पंचायत बनाने के लिए अभिलेखों को जुटाने में लग गया। इसके लिए शासन से मोहलत भी मांगी गई थी। अब नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों का नाम और नक्शा व अन्य आवश्यक सभी अभिलेखों को भेजा गया है। शासन के अनु सचिव पारसनाथ ने बीते 10 जनवरी को जिला अधिकारी दिव्या मित्तल को पत्र भेज था। जिसमें यह उल्लेख किया गया था कि रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने खुखुंदू बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग की थी।
इसी के तहत तीन दिनों के अंदर प्रस्ताव मांगा गया था। शासन से मांगे गए प्रस्ताव के बाद जिला प्रशासन आनन-फानन में अभिलेखों को जुटाने में लगा रहा। शनिवार को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने खुखुंदू नगर पंचायत बनाने के लिए कौन-कौन से गांव शामिल होंगे। उनका नक्शा-नजरिया और सभी प्रारूप तैयार कर प्रस्ताव डीएम दिव्या मित्तल के पास भेज दिया था। डीएम ने सोमवार को तैयार प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।