फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Relief given to the family of uncle and nephew who lost their lives due to electrocution

Deoria News: करंट की चपेट में जान गंवाने वाले चाचा-भतीजा के परिवार को दी सहायता राशि

Sun, 28 Sep 2025 08:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:31 AM IST
विज्ञापन
Relief given to the family of uncle and nephew who lost their lives due to electrocution

विज्ञापन
- जल्द ही शासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलाए जाने का दिया गया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। सहजनवां क्षेत्र के डुमरी निवास गांव में करंट से चाचा-भतीजा रामबेलाश और चंद्रेश की मौत मामले में शनिवार को पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। उपजिलाधिकारी केशरी नंदन तिवारी और सीओ गीडा अरुण कुमार एस ने जिला प्रशासन की ओर से सहायता राशि प्रदान की। अफसरों ने मृतकों की पत्नी रीता और कुसुम को चेक सौंपा। उन्होंने शासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
सहजनवां थानाक्षेत्र के डुमरी निवास धोबही गांव में शुक्रवार को चंद्रेश कुमार (35) और उसके चाचा रामबेलाश (55) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ठर्रापार के पास सहजनवा–घघसरा मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया था। लगभग दो घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया। लोगों का कहना था कि चंद्रेश कुमार ने बिजली का घरेलू कनेक्शन ले रखा था, लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति ने उसका केबल पोल से उतार दिया, जिससे उसकी आपूर्ति बाधित हो गई। कई बार बिजली विभाग के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी सप्लाई नहीं जोड़ी गई। मजबूर होकर चंद्रेश ने काली स्थान के पास पोखरे के किनारे लोहे के पाइप और बांस के सहारे वैकल्पिक लाइन खींची थी। शुक्रवार सुबह जब तार ढीला हो गया तो चंद्रेश उसे टाइट करने लगा। इसी दौरान केबल कटने से चाचा-भतीजा करंट की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को मृतकों के गांव पहुंचे एसडीएम ने घटना स्थल पर ध्यान देते हुए उस पोल से बिजली फिर से जोड़ने का आदेश बिजली विभाग को दिया, जिससे परिवार को आने वाले समय में बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े। मौके पर थानाध्यक्ष महेश चौबे, चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed