फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Relief from rain... Woman dies due to lightning, brother and sister burnt

Deoria News: बारिश से राहत... वज्रपात से महिला की मौत, भाई-बहन झुलसे

Mon, 16 Jun 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Relief from rain... Woman dies due to lightning, brother and sister burnt
शहर के न्यू कालोनी ​स्थित छोटा पार्क के द​क्षिणी मार्ग पर लगा बारिश का पानी।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया/देसही देवरिया। मौसम में अचानक बदलाव के बाद सोमवार को हुई बारिश से राहत और आफत साथ लेकर आई। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव ने दुश्वारियां खड़ी कर दी। अलबत्ता किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं बारिश के दौरान वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई, जबकि भाई-बहन झुलस गए। बारशि से धान की रोपाई के कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही, फसलों को लाभ पहुंचा है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस साल बारिश समय से शुरू हुई है, उपज अच्छी होने की उम्मीद है।कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी और धूप से बेहाल लोगों को सोमवार को काफी राहत मिली। शनिवार को धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच कई जगह बूंदाबांदी हुई थी। सोमवार की सुबह तड़के पांच बजे के करीब चमक और गरज के साथ अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश हुई। देसही देवरिया, महुआडीह, तरकुलवा, बैतालपुर, हेतिमपुर आदि क्षेत्रों में तो जोरदार बारिश हुई। खेतों में पानी लग गया। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। तेज धूप से हर तीसरे या चौथे दिन पंपिंगसेट से पानी चलाकर किसान धान की बेहन को बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए थे।
विज्ञापन

तमाम रोग भी लग गए थे। किसान अब थोड़ा बहुतखेतों की रोपाई भी शुरू कर चुके हैं। ऐसे में यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं है। इस बारिश से अब खेतीबाड़ी के कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन

खेतों में लगे सब्जी, मूंग, उड़द, बाजरा, मक्का, गन्ना आदि फसलों को भी इस बारिश से काफी लाभ पहुंचा है। अब 10 दिनों तक सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। पैदावार पर भी अच्छा असर पड़ेगा। सोनबरसा गांव के लालमन यादव, बेलवा बाजार के रामदरश चौरसिया, पिपरा मदन गोपाल के रामानंद सिंह, हरैया के अनिल, बरवा मीरछापर के राम आशीष कुशवाहा आदि किसानों का कहना है इस बारिश से चौतरफा लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कृषि वैज्ञानिक व विषय वस्तु सलाहकार ओंकारनाथ दुबे ने बताया कि इस साल मानसून का आगमन समय से हुआ है। पिछले कुछ सालों में मानसून करीब 10 दिन विलंब से आता था। धान की बेहन डालने का सही समय 20 मई से माना जाता है। मौसम की बेरुखी से किसान मई के आखिर में बेहन डाल देते हैं।

जो बाकी रह गए हैं, उनके लिए बेहन डालने के लिए अच्छा समय है। ऐसी बारिश में बेहन 20-22 दिनों में रोपाई योग्य हो जाती है। रोगग्रस्त भी नहीं होगी। इस बारिश से किसानों को चौतरफा लाभ पहुंचा है। कहीं से कोई क्षति नहीं है। बेहन में यूरिया का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed