{"_id":"6793f339b8bde179d10e74aa","slug":"rehearsal-of-republic-day-parade-took-place-sp-inspected-it-deoria-news-c-208-1-deo1004-145550-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गणतंत्र दिवस परेड का हुआ पूर्वाभ्यास, एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गणतंत्र दिवस परेड का हुआ पूर्वाभ्यास, एसपी ने किया निरीक्षण
Sat, 25 Jan 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को परेड का फाइनल ग्रैंड रिहर्सल किया गया, जिसका निरीक्षण पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिसकर्मियों के साथ एनसीसी कैडेट भी रिहर्सल परेड में शामिल थे। इस बार साइबर क्राइम सेल व अन्य शाखाओं की झांकी गणतंत्र दिवस परेड के दौरान आकर्षण का केंद्र होगी।
प्रत्येक वर्ष पुलिस लाइन के मैदान में गणतंत्र दिवस पर परेड के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम होता है। इस बार के कार्यक्रम को भी ऐतिहासिक बनाने की पुलिस विभाग की तैयारी चल रही थी। एक पखवारे से गणतंत्र दिवस के लिए चल रहे परेड के रिहर्सल को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है, जिसका फाइनल रिहर्सल शुक्रवार को हुआ। पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते हुए परेड कराई गई एवं परेड की अन्य बारिकियों के संबंध में पुलिस कर्मियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए।