{"_id":"663d3abd8523b1325b0ad004","slug":"registraion-start-in-space-science-deoria-news-c-208-1-deo1004-125305-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अंतरिक्ष विज्ञान में माध्यमिक के छात्रों की जगाएंगे रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अंतरिक्ष विज्ञान में माध्यमिक के छात्रों की जगाएंगे रुचि
Fri, 10 May 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 10 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार.........
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। इंडिया स्पेस वीक की ओर से जिले के माध्यमिक, सीबीएसई सहित अन्य बोर्ड के छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगे, इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है। इसमें सभी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर तक के छात्र पंजीकरण कर सकते हैं। इंडिया स्पेस वीक की ओर से इसके लिए वेबसाइट भी शुरू कर दी गई है। अधिक से अधिक स्कूल और विद्यार्थी इससे जुड़ सकें, इसके लिए विभाग की ओर से पहल की जा रही है।
इंडिया स्पेस वीक नोडल सेंटर इसरो की ओर से अंतरिक्ष विज्ञान में छात्रों की अभिरुचि जाग्रत करने विशेषज्ञता पूर्ण पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले के माध्यमिक, सीबीएसई आईसीएसई स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की भी इसमें रुचि जगे, इसके लिए उन्हें निर्धारित वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।
डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि समस्त बोर्ड के जूनियर हाईस्कूल/इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राएं इसमें पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए इंडिया स्पेस वीक की ओर से www.indiaspaceweek.org वेबसाइट पर संबद्धता एवं छात्र छात्राओं के रजिस्ट्रेशन करना है। जिले के सभी बोर्ड का स्कूलों के प्रधानाचार्य अपने कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों का पंजीकरण इस पर कर सकते हैं। किसी प्रकार की समस्या के सहायता होने पर मो०नं0-9454394963 पर सम्पर्क कर सकते हैं।