{"_id":"61116d448ebc3e7592129903","slug":"rape-deoria-news-gkp4050235119","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इसका आरोपी ने वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपी युवक पर दुराचार एवं अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का पति विदेश में काम करता है। कुछ दिनों पूर्व महिला घर में अकेली सो रही थी। आरोप है कि एक युवक घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। पति के विदेश से आने के बाद महिला ने जब विरोध किया तो दो दिनों पूर्व युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होते ही महिला के पैरों तले की जमीन खिसक गई। पीड़ित ने रविवार शाम थाने में पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि युवक पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।