{"_id":"61535e938ebc3e04585c4506","slug":"rampage-in-two-group-7-injured-deoria-news-gkp4109813109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसईं गुलाब राय में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसईं गुलाब राय में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसईं गुलाब राय में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल
बरहज। क्षेत्र के सिसईं गुलाब राय गांव में सुबह दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। चले लाठी-डंडे में सात लोग घायल हो गए। इसमें गिरीश नाथ (40) की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मारपीट की वजह लोग रास्ते का विवाद होना बता रहे हैं।
मंगलवार की सुबह सिसईं गुलाब राय गांव में गिरीश नाथ और जयराम के घर से विवाद हो गया। मामला इस कदर तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में लाठियां चटकने लगीं। चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडा से गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। मारपीट में गिरीश नाथ और उनकी पत्नी शकुंतला (38), प्रेमनाथ (28), सूरज (26) जबकि दूसरे पक्ष से अजय कुमार कन्नौजिया (23), गुड्डी देवी (40) पत्नी श्रीकिशुन और उसकी पुत्री पुष्पा (18) घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस गई थी। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।