फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ramjanaki Marg: Construction of overbridge started on railway crossing in Barhaj

रामजानकी मार्ग : बरहज में रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू

Mon, 03 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 03 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Ramjanaki Marg: Construction of overbridge started on railway crossing in Barhaj
ओवरब्रिज बनाने के लिए पहुंची मशीन। संवाद 
बरहज। रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य तेज हो गया है। बरहज पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। लार में भी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा। प्रशासन की ओर से मई 2027 तक सड़क का कार्य पूर्ण कराकर हैंडओवर करने की योजना है।
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग पर भारत माला श्रृंखला के तहत चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। करीब 1300 करोड़ की लागत से परियोजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जिसमें किसानों से अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा भी शामिल है। पिछले करीब एक सप्ताह से एनएच 227ए बरहज पूर्वी रेलवे क्राॅसिंग पर दोनों तरफ सड़क से सटी जमीन को जेसीबी के जरिये तेजी से समतल कराया जा रहा है। कर्मचारियों के अनुसार रेलवे क्रासिंग के रास्ते रामजानकी मार्ग पर फर्राटा भरने वाली गाड़ियों की सुगमता के लिए पुल बनाया जा रहा है। लोगों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण के साथ ही पुल बनने से ट्रेन के आवागमन के समय उत्पन्न होने वाली समस्या से निजात मिलेगा। गाड़ियों के पहिये थमने की जगह फर्राटा भरेंगे। अधिग्रहीत किए गए जमीनों के किसान अपनी-अपनी भूमि से कब्जा खाली करा रहे हैं। उग्रसेन सेतु से कुंडौली तक 10 और मेहरौना बार्डर तक सड़क 19 मीटर चौड़ी किया जाना है।
विज्ञापन

खामियों और भुगतान में हो रही देरी के कारण कुछ एक लोगों में नाराजगी है। अधिशासी अभियंता पीआईयू मोर्थ मनीष चौहान ने बताया कि रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। बरहज और लार में रेलवे क्रासिंग पर दो पुल बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed