{"_id":"68c476bd45ecc83c7d0447dc","slug":"ramesh-was-murdered-in-property-dispute-three-in-custody-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-163056-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संपत्ति के विवाद में की गई थी रमेश की हत्या, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संपत्ति के विवाद में की गई थी रमेश की हत्या, तीन हिरासत में
Sat, 13 Sep 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार खटीक टोला में एक दिन पहले हुई रमेश प्रसाद खटीक की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी मंजू देवी की नामजद तहरीर पर चार लोगों पर हत्या का केस शुक्रवार को दर्ज कर लिया। वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने उसी दिन हिरासत में ले लिया था।
आरोपियों में शामिल ग्राम मिस्कार चक निवासी एक शख्स की पहचान नहीं हो सकी है। वह फरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हुई है। हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, ग्राम खामपार खटीक टोला निवासी रमेश प्रसाद खटीक की एक दिन पहले भाटपाररानी-चिंगारी मार्ग पर फफेलिया मोड़ के पास हत्या कर दी गई थी।
सुबह शव देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने पत्नी मंजू देवी की नामजद तहरीर पर चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इसमें तीन शैलेश, मिथुन, लहरा निवासी खानपर खटीक टोला को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रमेश की पत्नी मंजू देवी ने तहरीर में कहा है कि आरोपी पति को बुधवार की शाम को घर से बुलाकर ले गए थे। साजिश के तहत भाटपाररानी-भिंगारी मार्ग पर फफेलिया मोड़ पर विवाद कर पति की हत्या कर दी और मक्के के खेत में फेंक दिया।
पुलिस हत्या का कारण संपत्ति विवाद बता रही है। खामपार के थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि चार आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर शैलेश, मिथुन और लहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चौथे आरोपी जिसके पिता का नाम रिंकू है, वह फरार है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।र