{"_id":"660475468647f9e5e70282b4","slug":"rabbies-injection-problem-in-medical-college-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-122203-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रैबीज का इंजेक्शन लगाने के लिए रही भीड़, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रैबीज का इंजेक्शन लगाने के लिए रही भीड़, हुआ हंगामा
Thu, 28 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी पर वैक्सीन की कमी से आई दिक्कत
नोडल अधिकारी, डॉक्टर व कर्मचारियों ने लोगों को समझा कर कराया शांत
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए बुधवार को लोगों की भीड़ रही। यहां लोगों को डेढ़ से दो घंटे कतार में खड़ा होना पड़ा। इस दौरान लोगों ने हंगामा किया। भीड़ को देखकर डॉक्टर और कर्मचारी भी परेशान रहे। उन्होंने समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब 463 लोगों को इंजेक्शन लगाया गया। सीएचसी पर इंजेक्शन की कमी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एंटी रैबीज इंजेक्शन कक्ष पर सुबह डॉक्टर, स्टाफ नर्स व कर्मचारी पहुंचे। होली के अवकाश के बाद अधिक लोगों के आने की उम्मीद थी। सीएचसी लार, भुड़वार, पीएचसी बनकटा, बरहज, भलुअनी सहित अधिकांश अस्पतालों में एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने से लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचने लगे।
धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई। कक्ष के अंदर पैर रखने की जगह नहीं थी। इसके बाद 11:35 बजे लंबी कतार लगाई गई। रजिस्ट्रेशन करने और इंजेक्शन लगाने में समय लगने के कारण लोग बगल से अंदर जाने की कोशिश करने लगे। इस पर लाइन में खड़े लोग हंगामा करने लगे। कर्मचारियों की सूचना पर नोडल अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार भी पहुंच गए।
विज्ञापन
चीफ फार्मासिस्ट अशोक राय और कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। लोग कह रहे थे कि वह काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने स्टाफ बढ़ाने और नए और पुराने मरीजों के लिए अलग-अलग इंजेक्शन लगाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट ने दो जगह व्यवस्था कराई। इसके बाद लोगों को राहत मिली।
लार क्षेत्र के डैनी के तारकेश्वर यादव ने बताया कि वह सीएचसी पर चक्कर लगाते निराश होने के बाद सुबह करीब नौ बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां कतार में दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नंबर नहीं आया। भलुअनी क्षेत्र के बढ़या फुलवरिया की कुसुमावती देवी भी डेढ़ घंटे से लाइन में खड़ी थीं। खड़े-खड़े पैर दर्द करने लगा तो साथ में आए परिवार के लड़के को खड़ा किया है। कर्मचारियों ने करीब ढाई बजे तक 463 लोगों को इंजेक्शन लगाया। इसमें 182 नए मरीज शामिल थे।
एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। अस्पताल का समय समाप्त होने के बाद तक सभी को इंजेक्शन लगाया गया। कोई वापस नहीं लौटा।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
जिले की सीएचसी और कुछ पीएचसी पर एंटी रैबीज लगाया जाता है। कुछ जगह कमी है। इंजेक्शन मंगा लिया गया है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वह जरूरत के मुताबिक प्राप्त कर लें। इंजेक्शन की कमी नहीं है। जहां नहीं है, वहां बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा।
-डॉ. राजेश झा, सीएमओ