फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Quickly resolve merchant issues

Deoria News: व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें

Sat, 28 Sep 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Quickly resolve merchant issues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सीडीओ प्रत्यूष पांडेय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। सीडीओ ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया।
व्यापारी नेताओं ने आगामी दशहरे पर्व के दृष्टिगत बिजली के लटकते तारों को दुरुस्त कराने की मांग की, जिस पर सीडीओ ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को मूर्ति स्थापना वाले स्थलों को चिन्हित करते हुए स्थल एवं मार्ग से जर्जर तारों को हटाने का निर्देश दिया। साथ ही सीडीओ ने कहा कि बरसात के दिनों में कभी-कभी बिजली के खंभों में करंट आ जाता है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है। आबादी वाले क्षेत्रों स्थित खंभा के निचले हिस्से में पॉलीथिन लगाकर सुरक्षित किया जाए। व्यापारियों ने मालवीय रोड ओवरब्रिज के नीचे स्थित खंभों को अन्यत्र स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने खुले में मीट-मछली विक्रय का मुद्दा प्रमुखता से उठाया व्यापारियों ने कहा कि कुछ मीट-मछली विक्रेता कहीं भी अपनी दुकान लगा लेते हैं, जिससे आसपास के लोगों को दिक्कत होती है। मीट मछली विक्रेताओं के लिए एक अलग स्थान निर्धारित करने की मांग की। नौतन हथियागढ़ में राष्ट्रीयकृत बैंक का एटीएम स्थापित करने की मांग पर एलडीएम ने आश्वस्त किया कि अक्टूबर माह के अंत तक एटीएम क्रियाशील हो जाएगा।व्यापारी नेता रवींद्र प्रताप मल्ल एवं शक्ति गुप्ता ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्रनाथ चौधरी, उपायुक्त वाणिज्य कर पंकज लाल, इओ संजय तिवारी सहित विभिन्न व्यापारी नेता एवं अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed