फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   qrt at alert on holi

होली पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, क्यूआरटी मुस्तैद

Sun, 28 Mar 2021 08:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
qrt at alert on holi
होली पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, क्यूआरटी मुस्तैद
विज्ञापन

देवरिया। होली पर्व के लिए संवेदनशील थानों पर पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि अन्य थानों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात हैं। इसमें पुलिस लाइन और कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने होली के त्योहार को सकुशल सपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने का आदेश दिया है। होली पर हुड़दंग करने वालों पर नकेल कसने के लिए कोतवाली और लार में डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी के जवान भ्रमणशील रहेंगे। जबकि एक दरोगा और 22 पुलिस, अभियोजन कार्यालय से होली पर कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी करेंगे। एक दरोगा 11 सिपाही रामपुर कारखाना थाना, एक दरोगा 9 सिपाही गौरी बाजार, 7-7 सिपाही लार, मदनपुर, रूद्रपुर और सलेमपुर में 9-9 सिपाहियों को पुलिस लाइन से भेजा गया है। जबकि चार क्यूआरटी पुलिस लाइन में रिजर्व रहेगी, जो घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर
देवरिया। होली के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भी पुलिस की खास नजर रहेगी। इसके लिए साइबर सेल को निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर निगरानी कर रहेगी, क्योंकि इस बार पंचायत चुनाव भी है। भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed