{"_id":"68d04d88ca59df75300c19f6","slug":"public-health-fair-patients-arrived-with-fever-and-cold-deoria-news-c-208-1-deo1009-163785-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य मेला : बुखार और सर्दी जुकाम की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य मेला : बुखार और सर्दी जुकाम की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज
Mon, 22 Sep 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन रविवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इसमें कुल 4378 रोगी इलाज कराने आए। इसमें से मलेरिया के लक्षण वाले 92, डेंगू के लक्षण वाले तीन, हेपेटाइटिस बी के पांच रोगी चिन्हित किए गए।
इनको चिकित्सकों ने दवा देकर उचित परामर्श दिया। आरोग्य मेले में भाटपार रानी स्वास्थ्य केंद्र में 123, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 123, देसही देवरिया पीएचसी पर 97 मरीज आए। मईल संवाद के अनुसार भागलपुर में डॉ. अविनाश मौर्य व फर्मासिस्ट मनोज अग्रहरि ने आए 42 मरीजों की जांच की। डाक्टर ने बताया कि अधिकांश मरीज वायरल बुखार,पेट दर्द, खुजली व गैस के थे। उसे जांच कर कर दवा दे दी गई। नया स्वास्थ्य केन्द्र ठेगंवल दूबे पर फर्मासिस्ट हरेन्द्र प्रताप सिंह ने 13 मरीजों को देखा जिसमें अधिकांश मरीज बुखार व उल्टी दस्त व खुजली के आए थे उनकी जांच कर दवा दी गई।