फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Canteen for soldiers to open in Deoria

Deoria News: देवरिया में खुलेगी सैनिकों के लिए कैंटीन

Sat, 12 Sep 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Canteen for soldiers to open in Deoria
देवरिया। जिले में सीएसडी (कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट) कैंटीन खोले जाने की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने की राह पर है। सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर के प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय ने देवरिया में नई ईएसएम यूआरसी (एक्स-सर्विसमैन कैंटीन) खोलने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे जिले के पूर्व सैनिकों, उनके परिवार वालों और आश्रितों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने देवरिया में सीएसडी कैंटीन खोले जाने की मांग को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से पत्राचार किया था। सांसद के प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय की ओर से मामले की जांच कराई गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद को भेजे पत्र में बताया कि देवरिया में ईएसएम यूआरसी खोलने के लिए संबंधित मुख्यालय की ओर से पांच जून 2025 को ही सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान किया जा चुका था। 16 मार्च 2026 को अंतिम मंजूरी भी प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

सांसद के मीडिया प्रभारी मंजूर आलम ने बताया कि सांसद रमाशंकर राजभर की पहल पर रक्षा मंत्रालय ने देवरिया में नई ईएसएम यूआरसी खोलने की अंतिम मंजूरी दे दी है। उन्होंने इसे जिले के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed