{"_id":"65d78f6287cf90537d06c29a","slug":"protest-against-chakbandi-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-119904-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चकबंदी में मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चकबंदी में मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Thu, 22 Feb 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार....
बिना सूचना के गांव चकबंदी को लेकर प्रस्ताव बनाने का विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के पिपरा विठ्ठल गांव में चकबंदी में अनियमितता किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि बिना ग्रामीणों की सहमति पर चकबंदी की गई तो व्यापक आंदोलन की जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि चकबंदी विभाग के कर्मचारी गांव में चकबंदी पर रोक के बावजूद ग्राम प्रधान से सांठगांठ कर प्रस्ताव बनवा लिया है। इसे कत्तई स्वीकार नही किया जाएगा।
भटनी के पिपरा विठ्ठल गांव में लोग 2012 से चकबंदी की प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने न्यायालय से चकबंदी के रोक का स्टे भी लाया है। लेकिन चकबंदी अधिकारी मनमानी कर गांव में अपने तरीके से चकबंदी कराना चाहते हैं। गांव के किसान आशीष सिंह ने बताया कि ग्रामीण चकबंदी के विरोधी नहीं हैं, लेकिन गांव में कुछ तकनीकी दिक्कत है। इसे न्यायालय के माध्यम से ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी दौरान कुछ लोग गांव का माहौल खराब करने पर तुले हुए हैं। ये बिना गांव में सूचना के चकबंदी कर्मियों को बुलाकर बृहस्पतिवार को प्रस्ताव बनवा लिए। इसका विरोध किया जा रहा है।
इस दौरान वीरेंद्र सिंह, छोटू यादव, विंध्याचल यादव, वीरेंद्र गिरी, भजन साहनी, धनंजय सिंह, हरिशंकर सिंह, सुनील यादव, शंकर प्रसाद, सुरेश प्रसाद, बैजनाथ यादव, विजयपाल सिंह, आदि ने विरोध किया।