{"_id":"6172ffd616a89727b51d9e86","slug":"project-deoria-news-gkp4138549184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर तक गुणवत्ता के साथ पूरी कराएं लंबित परियोजनाएं : श्रीराम चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर तक गुणवत्ता के साथ पूरी कराएं लंबित परियोजनाएं : श्रीराम चौहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के प्रभारी और उद्यान कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान ने शुक्रवार को विकास भवन के गांधी सभागार में 50 लाख की अधिक के कार्यों-परियोजनाओं की समीक्षा की। लंबित परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ नवंबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा, जिन कार्य परियोजनाओं में धन उपलब्ध है, उसका शतप्रतिशत सदुपयोग कर भौतिक प्रगति लाएं। जिसमें धनराशि की आवश्यकता हो, उसमें पहल कर धनराशि को अवमुक्त कराते हुए कार्य परियोजनाओं को प्रत्येक दशा में नवंबर तक पूर्ण कराएं। समीक्षा में कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट, आरईडी, अल्पसंख्यक कल्याण तथा स्वास्थ्य विभाग की कार्य परियोजनाओं में प्रभावी अनुश्रवण नहीं पाए जाने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। यूपी सिडको की कार्य परियोजना राजकीय नवीन हाई स्कूल भटजमुआव की कार्य प्रगतियों के बारे में बताया गया कि कार्य पूर्ण है, हैंडओवर हो चुका है।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बच्चों का नामांकन बढ़ाने एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसी कार्यदायी संस्था के निर्माणाधीन 30 हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों के निर्माण कार्यों की प्रगति में बताया गया कि दिसंबर तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। भाटपाररानी के मल्हना में निर्माणाधीन स्टेडियम के निर्माण कार्य में कार्य में देरी पर प्रोजेक्ट मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया गया। आईटीआई परिसर में 1.09 करोड की लागत से निर्माणाधीन मल्टीपरपज हाल को नवंबर तक पूर्ण किए जाने को कहा गया। आईटीआई लीलापुर में निर्माणाधीन कार्य परियोजना के लिए धनराशि मांगपत्र दो दिन के भीतर भेजने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया गया। शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मृति शहीद स्थल एवं संग्रहालय के निर्माण कार्य को भी दिसंबर तक पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सदर विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, पीडी संजय पांडेय, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, मृत्युंजय चतुर्वेदी, एक्सईएन पीडब्लूडी कमल किशोर, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सड़क को छोड़कर निर्माणाधीन हैं 188 परियोजनाएं
जनपद में 795.64 करोड़ की लागत से 188 कार्य परियोजनाएं 50 लाख से अधिक की लागत की निर्माण कार्य परियोजनाएं सड़को को छोडकर हैैं। जिसमें स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष 476.18 करोड़ धनराशि अवमुक्त हुई है। इसमें से 392.53 करेाड़ व्यय किए जा चुके हैँ। औसतन अभी तक सभी कार्य परियोजनाओं में 52 प्रतिशत कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इन सभी परियोजनाओं को अधिकतम नवंबर तक पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे गए स्मार्ट फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विकास भवन के गांधी सभागार में 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रभारी मंत्री ने स्मार्ट फोन बांटे। जिले में अबतक 1520 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन दिया जा चुका है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह मोबाइल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसके माध्यम से वे प्रत्यक्ष रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निर्वहन सतर्कता व जागरुकता के साथ कर सकेंगी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि बाल विकास विभाग अपने जिम्मेदारियों को जनपद में अच्छी तरह से संपादित कर रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया कि जनपद में 3013 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। अन्य कार्यकर्ताआें को एक सप्ताह में स्मार्ट फोन उपलब्ध करा दिया जाएगा। फोन रिचार्ज के लिए दो सौ रुपये प्रतिमाह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में भेजे जाएंगे। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, डीडीओ श्रवण कुमार राय, सीडीपीओ ऋचा पांडेय, क्षमा दुबे, दयारामपाल आदि मौजूद रहे।