{"_id":"66315d6a3275e4d8bc002729","slug":"problem-of-buses-of-long-route-deoria-news-c-7-gkp1031-542426-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लखनऊ व कानपुर रूट पर बसें हुईं कम, और बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लखनऊ व कानपुर रूट पर बसें हुईं कम, और बढ़ी परेशानी
Wed, 01 May 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 01 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
...फोटो
दिल्ली रूट पर एक सेवा हुई बहाल, यात्रियों की संख्या को देखते हुए रविवार व सोमवार को दिल्ली के लिए भेजी गई बस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रोडवेज परिसर में बसों की कमी का खामियाजा लखनऊ व कानपुर रूट पर जाने वाले यात्रियाें को भुगतना पड़ रहा है। निगम की ओर से इन रूटों पर बसों की संख्या घटा दी गई है। इससे संबंधित जगहों को जाने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कानपुर के लिए छह, वहीं, लखनऊ रूट पर केवल चार बसें ही भेजी जा रही हैं।
अधिकारियों का कहना है कि बसें कम होने से संचालन व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। जून माह में व्यवस्था पूर्ववत हो जाएगी।
डिपो की ओर से दस दिन पहले दिल्ली रूट पर बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। कारण 38 बसों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने से डिपो में बसों की कमी हो गई है। ऐसे में लंबी दूरी वाले मार्ग पर भी बसों के संचालन में कटौती करनी पड़ रही है। लखनऊ रूट पर पहले आठ बसें और कानपुर पर नौ बसें प्रतिदिन भेजी जा रही थीं। अब कानपुर रूट पर छह एवं लखनऊ रूट पर पांच बसें ही भेजी जा रही हैं। इसमें दो जनरथ शामिल हैं। कानपुर जाने के लिए जिला मुख्यालय के अलावा लार से सबसे अधिक यात्री यात्रा करते हैं। लार से कानपुर के लिए सीधे दो बसें संचालित होती हैं। लखनऊ के लिए हर दिन एक हजार से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। इनमें से कुछ गोरखपुर से जनरथ, स्कैनिया सहित अन्य लक्जरी बसें भी पकड़ने वाले शामिल हैं।
बसों की संख्या में कमी किए जाने से यात्रियों को गोरखपुर जाकर बसें पकड़नी पड़ रही हैं या ट्रेन या प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
स्पीकअप
लखनऊ, कानपुर रूट पर बसें कम होने से यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। अब गोरखपुर जाकर बस या ट्रेन पकड़नी पड़ेगी। यात्रियों को दिक्कत न हो और कई जगह वाहन न पकड़ना पड़े, इसके इंतजाम अधिकारियों को करना चाहिए।
विज्ञापन
-राकेश कुशवाहा
अक्सर कार्यवश लखनऊ जाना होता है। कभी रात में जनरथ तो कभी दिन में ही बस पकड़नी पड़ती है। समय से बसें नहीं मिलीं तो दिक्कत होगी ही। यहां से गोरखपुर जाकर बस पकड़ने में समय भी अधिक लगेगा।
-प्रशांत पांडेय
वाहनों की कमी के चलते कानपुर व लखनऊ रूट पर चलने वाली बसों की संख्या कम की गई है। दिल्ली रूट पर बंद हुई सेवा को बहाल किया गया है। रविवार व सोमवार को एक-एक बसें दिल्ली के लिए भेजी गई हैं। बसों के चुनाव ड्यूटी से वापस आने के बाद संचालन व्यवस्था पूर्व की तरह हो जाएगी।
-मो. इरफान, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक