{"_id":"6776d26d58bca9cb5b049abe","slug":"principal-suspended-for-irregularities-notice-given-to-teacherprincipal-suspended-for-irregularities-notice-given-to-teacher-deoria-news-c-207-1-sgkp1006-129819-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनियमितता में प्रधानाध्यापक निलंबित, शिक्षिका को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनियमितता में प्रधानाध्यापक निलंबित, शिक्षिका को नोटिस
Thu, 02 Jan 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान की शिकायत पर की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुबौलिया विकास खंड के सबई परसन प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि तक उन्हें दुबौलिया विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय डेइडहा से संबद्ध किया गया है। प्रकरण की जांच खंड विकास अधिकारी मुख्यालय अनिल कुमार को दी गई है। इसी विद्यालय की सहायक अध्यापक मेनिका ने भी बैकडेट में हस्ताक्षर बनाया था। जिस पर बीएसए ने परिनिंदा जारी करते हुए नो वर्क नो पे के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोबारा ऐसी लापरवाही न करने की चेतावनी दी है।
दुबौलिया विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी को विकासखंड के ग्राम पंचायत सवई परसन ने 14 दिसंबर को शिकायत कर बताया कि प्राथमिक विद्यालय सवई परसन के प्रधानाध्यापक अजय कुमार श्रीवास्तव 15 दिनों से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। बच्चों का मध्यान्ह भोजन भी नहीं बन रहा है। बीईओ ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एआरपी से जांच कराई। जांच में पाया गया कि प्रधानाध्यापक एक से 14 दिसंबर तक अनुपस्थित रहे। उपस्थिति पंजिका में उनका हस्ताक्षर नहीं था। पंजीकृत 60 बच्चों के सापेक्ष 15 ही उपस्थित मिले। बीईओ ने 13 नवंबर को भी विद्यालय की जांच कराई थी तो उस समय भी प्रधानाध्यापक अनुपस्थित थे। लेकिन उपस्थिति पंजिका में सुबह साढे आठ बजे का आगमन व तीन बजे का प्रस्थान का हस्ताक्षर बना पाया गया। चार नवंबर से आठ नवंबर तक अनुपस्थित रहने के बाद बैकडेट में हस्ताक्षर बना दिया था। मीनू के अनुसार एमडीएम न बनने, बच्चों को दूध व फल न देने के आरोप लगाए गए। धन निकालने के बाद भी सामग्री की खरीदारी नहीं की गई थी। ऐसे में बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।