{"_id":"678ab29843487e81800b0bbb","slug":"presidents-of-other-bodies-came-out-in-protest-against-the-case-against-the-chairman-deoria-news-c-208-1-deo1004-145073-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चेयरमैन पर केस के विरोध में उतरे अन्य निकायों के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चेयरमैन पर केस के विरोध में उतरे अन्य निकायों के अध्यक्ष
Sat, 18 Jan 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीराम यादव पर हुए मुकदमे के विरोध में आधा दर्जन नगर पंचायतों के अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से मिले। मुकदमा वापसी की मांग के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधियों ने बताया कि दस दिन पूर्व नगर पंचायत सलेमपुर के भठवा धरमपुर में सड़क निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने काम का विरोध किया। जिसकी जानकारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव पहुंचे और ठेकेदार से सही व गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की बात कही।
इसी बीच वार्ड संख्या 11 के सभासद के पुत्र रविभूषण उर्फ सुड्डू उलझ गए और अपशब्दों का प्रयोग कर अध्यक्ष श्रीराम यादव को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में रविभूषण ने पुलिस को तहरीर दे दी। जिस पर पुलिस ने अध्यक्ष सहित दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन उनके तहरीर पर 11 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद टीम पुलिस अधीक्षक के यहां पहुंचकर आरोपितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने तथा दर्ज मुकदमे के वापसी की मांग की। इस दौरान नगर पंचायत लार के अध्यक्ष मुसा रजा लारी, भटनी नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, पथरदेवा नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह, बरियारपुर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश राजभर, मझाैलीराज के अभिषेक प्रताप मल्ल आदि उपस्थित रहे।