{"_id":"6aad829e88336276530cace7","slug":"preparations-for-the-divisional-volleyball-competition-at-the-stadium-are-complete-deoria-news-c-208-1-deo1009-192128-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्टेडियम में मंडलीय वाॅलीबाल खेल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्टेडियम में मंडलीय वाॅलीबाल खेल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी
Fri, 18 Sep 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी ली गई हैं। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को इसका आयोजन किया जाएगा। इसमें गोरखपुर मंडल के चारों जिले देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
वॉलीबाल कोर्ट, नेट, लाइटिंग और तकनीकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। बाहरी जिलों से आने वाले खिलाड़ियों और उनके कोचों के ठहरने, भोजन तथा प्राथमिक चिकित्सा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। मंडलीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर मंडल की टीम में चुना जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि मंडलीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें मंडल के सभी जिलों की टीम प्रतिभाग करेगी।