फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   prekshak inspected paina booth

Deoria News: पैना बूथ पहुंचीं चुनाव प्रेक्षक, जाना हाल

Fri, 31 May 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 31 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
prekshak inspected paina booth
फोटो समाचार
विज्ञापन

गांव के जिम्मेदारों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण माहौल में वोट करने का किया अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के वरनेबल बूथ पैना पर बृहस्पतिवार को चुनाव प्रेक्षक मेनका राजप्रभु अधिकारियों के साथ पहुंचीं। जहां उन्होंने मतदान केंद्र का हाल जाना। चुनाव प्रेक्षक ने गांव के जिम्मेदारों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण माहौल में वोट करने की अपील की।

दोपहर को चुनाव प्रेक्षक पैना पहुंचीं। वहां उन्होंने बूथ का निरीक्षण करने के साथ भीषण गर्मी में जुटने वाले मतदाताओं की सहूलियत, प्याऊ, शौचालय, कमरों में लगे पंखों, विद्युत प्रकाश आदि के बारे में जानकारी ली। चुनाव प्रेक्षक ने गांव के जिम्मेदारों के साथ बैठक भी किया। मेनका राजप्रभु ने चुनाव के दिन सभी से घरों से निकलकर शांति माहौल में मतदान कराने की अपील की। उन्होंने पूर्व में चुनाव के समय हुई घटनाओं के बारे में भी जानकारी ली। मौके पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार रमेशचंद्र गुप्त, एसआई अरशद हुसैन, विक्रांत सिंह, ग्राम प्रधान रविप्रताप सिंह, नवनीत सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed