फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pradhan and secretary will be recorded on the Case

प्रधान और सेक्रेटरी पर दर्ज होगा केस

Wed, 27 Jan 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 27 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान के जरिए गांवों में शौचालय निर्माण पर जोर दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ शौचालयों का धन जिम्मेदार हजम कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही मामला भलुअनी ब्लॉक के फतेहपुर गांव में जांच के दौरान उजागर हुआ है।

सीडीओ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन तत्कालीन प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ गबन और सरकारी कार्य में बाधा का केस दर्ज करने की तहरीर मदनपुर थानाध्यक्ष को भेजा है।

सीडीओ कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने बताया कि फतेहपुर गांव में वित्तीय वर्ष 2014-15 में विश्व बैंक सहायतित नीर निर्मल परियोजना के तहत स्वच्छ शौचालयों का निरीक्षण का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन


डीपीआरओ कार्यालय के जिला कंसलटेंट राजेश यादव के जांच में पता चला कि वित्तीय वर्ष खत्म होने के बाद भी सुभाष, रामदुलारी, लक्ष्मीना, अशोक, हरीनारायण आदि के शौचालय अधूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि डीपीआरओ कार्यालय ने पूरी धनराशि ग्राम पंचायत के खाते में भेज दी है।

ग्राम पंचायत के बैंक खाते ग्राम निधि छह का संचालन संयुक्त रूप से ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की ओर से किया जाता है।

दोनों व्यक्ति धन की निकासी कर लाभार्थी को उपलब्ध कराते हैं। लाभार्थी को पूरी धनराशि समय से उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दोनों की है।

गांव के लोगों ने जांच अधिकारी को बताया कि पूर्व प्रधान की ओर से बनवाए गए कोई भी शौचालय पूरा नहीं करवाए गए हैं।

इसके अलावा अंत्येष्ष्टि स्थल बनाने के लिए मिले धन को निकाल लिया गया लेकिन निर्माण नहीं कराया गया।

इस सरकारी धन के गबन के प्रकरण में तत्कालीन ग्राम प्रधान चिंता देवी और सेक्रेटरी रविंद्र प्रताप शाही संयुक्त रूप से दोषी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed