{"_id":"68c474b8d0b46947fe0c277c","slug":"power-of-village-head-of-matiara-jagdish-seized-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163081-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मटियरा जगदीश के ग्राम प्रधान का पावर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मटियरा जगदीश के ग्राम प्रधान का पावर सीज
Sat, 13 Sep 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। मटियरा जगदीश में सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर को मानदेय नहीं देना ग्राम प्रधान को भारी पड़ा। ब्लाॅक प्रमुख अनुभा सिंह की शिकायत पर जांच में पुष्टि होने के बाद डीएम ने ग्राम प्रधान कांति देवी का पावर सीज कर दिया। निर्वाचित तीन सदस्यीय समिति अब गांव के विकास कार्यों की देखरेख करेगी।
छह मार्च को ब्लाॅक प्रमुख अनुभा सिंह ने जिला मुख्यालय पर हुई बैठक में मटियारा जगदीश के केयरटेकर का ढाई साल से मानदेय नहीं देने की शिकायत की थी। मामले की जांच सहायक पंचायत राज अधिकारी से कराई गई।
प्रकरण की जांच कर पंचायत राज अधिकारी ने रिपोर्ट साैंप दी थी। इसके बाद ग्राम प्रधान, सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया था।
विज्ञापन
इसी क्रम में प्रधान कांति देवी, वर्तमान सचिव सुमित मिश्रा एवं तत्कालीन सचिव प्रीति सिंह द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण का सत्यापन सहायक विकास अधिकारी लार से कराया गया। उन्होंने भी गड़बड़ी का मामला उजागर किया।
बता दें कि ग्राम पंचायत द्वारा शौचालय संचालन के लिए मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह को अधिकृत किया गया है।
संबंधित सचिव द्वारा केयरटेकर के मानदेय भुगतान के लिए अपने स्तर से प्रयास किया गया। जबकि प्रधान के संयुक्त हस्ताक्षर से खाता संचालित होने की वजह से मानदेय भुगतान नहीं हो सका है।
डीएम दिव्या मित्तल ने प्रधान मटियारा जगदीश की शक्तियों के प्रयोग को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।