{"_id":"6ab819a96fa25dc80402dee7","slug":"power-infrastructure-in-villages-and-towns-has-collapsed-restoring-supply-is-a-challenge-deoria-news-c-208-1-deo1011-192841-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गांव-कस्बों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, आपूर्ति बहाल करना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गांव-कस्बों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, आपूर्ति बहाल करना चुनौती
Sun, 27 Sep 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
मेन सप्लाई के तार पर गिरा पेड़
देवरिया। जिले में पिछले तीन दिनों से जारी तेज आंधी-बारिश ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। शुक्रवार रात से ही लगभग सभी उपकेंद्रों से जुड़े गांवों और कस्बों में 36 घंटे बिजली गुल है। इस वजह से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो गई है। पैकौली में देवरिया से उसरा उपकेंद्र की 33 हजार वोल्ट की लाइन का डबल पोल गिरने से उसरा इंडस्ट्रियल, बढ़ेया और पवहारी महाराज फीडर की आपूर्ति ठप हुई। तरकुलवा उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों और एक दर्जन से अधिक कस्बों में 20 घंटे से बिजली नहीं है। बरियारपुर में 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन पर पेड़ गिरने से 162 गांवों में अंधेरा छा गया। बघौचघाट उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों में भी पेड़ और डालियां तारों पर गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। रामपुर बुजुर्ग के बनकटिया दुबे उपकेंद्र से बुधवार शाम से बिजली संकट है। बैतालपुर में आंधी से 50 से अधिक गांवों और नगर पंचायत क्षेत्र में 20 से 24 घंटे से बिजली गुल है। भागलपुर के कुंडौली फीडर से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में 36 घंटे से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। भटनी नगर समेत 150 गांवों में दो दिनों से बिजली ठप है। बरियारपुर में पांचों फीडरों के एचटी और एलटी लाइन के तार कई स्थानों पर टूटे हैं। भाटपार रानी में मेन विद्युत लाइन में खराबी से 3 लाख से अधिक उपभोक्ता 36 घंटे से परेशान हैं। रामपुर कारखाना के इमलिया और पांडेयचक उपकेंद्रों से जुड़े 25 हजार उपभोक्ताओं को आधी रात से बिजली का इंतजार है। खुखुंदू में 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन पर सागौन का पेड़ गिरने से 250 गांवों की बिजली 21 घंटे तक गुल रही।
शाम होते ही अंधेरे में डूबा पूरा इलाका : बिजली गुल होने से लोगों को पीने के पानी, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कामकाज में भारी दिक्कतें हो रही हैं। कस्बों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, औद्योगिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। जल जीवन मिशन योजना के तहत जलापूर्ति भी ठप हो गई है। विद्युत विभाग की टीमें खराब मौसम के बावजूद मरम्मत कार्य में जुटी हैं। कर्मचारी रेनकोट पहनकर क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने और गिरे पेड़ों को हटाने का प्रयास कर रहे हैं। लगातार बारिश और तेज हवाएं मरम्मत कार्यों में बाधा डाल रही हैं, जिससे आपूर्ति बहाली चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
सलेमपुर क्षेत्र के नवलपुर चौराहे के आसपास तेज हवा और बारिश के कारण दो अलग-अलग स्थानों पर विशाल पेड़ गिर गए। नवलपुर चौकी क्षेत्र के जयराम कौड़ियां गांव के पास सलेमपुर-नवलपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ को सड़क से हटवाकर रास्ता साफ कराया। वहीं नवलपुर-भागलपुर मार्ग पर चौराहे से करीब 100 मीटर दूर विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ की डालियां सड़क किनारे स्थित झोपड़ी पर जा गिरीं। झोपड़ी में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि एक मालवाहक वाहन पेड़ की डालियों की चपेट में आ गया। इसके अलावा पिवकोल, बरसीपार, प्यासी, अनुआपार, चांदपलिया और शेरो समेत कई गांवों में भी बारिश और तेज हवा के कारण पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं। पेड़ गिरने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई और कई जगह बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पेड़ों की डालियों को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारु कराया गया। पेड़ गिरने और तकनीकी खराबी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कई फीडरों से जुड़े गांवों में शनिवार भोर से देर शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम की टीमें तकनीकी खराबी दूर करने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं।