{"_id":"645d212733e1d43038021ac4","slug":"power-corporation-deoria-news-c-7-1-161608-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उपकरण की आपूर्ति ठप, जुगाड़ से चला रहे काम, खामियाजा भुगत रहे है बिजली उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उपकरण की आपूर्ति ठप, जुगाड़ से चला रहे काम, खामियाजा भुगत रहे है बिजली उपभोक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बिजली निगम के पास मरम्मत है काम आने वाले कई सामानों का अभाव है । फ्यूज तार, वुशिंग राॅड सहित कई सामान आपूर्ति के अभाव में उपलब्ध नही हो पा है। इसके कारण जुगाड़ से काम चलाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं ट्रांसफार्मर का भी मरम्मत समय से न होने से मोबाइल ट्रांसफार्मर के भरोसे शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति हो रही है, जिससे उपभोक्ता गर्मी के मौसम में झुलस रहे हैं ।
गर्मी के साथ बिजली गुल होने की शिकायतें अधिक आने लगी हैं। हालत यह है कि जिन जगहों पर तार टूट जा रहे हैं और फ्यूज उड़ रहा है वहां पर ठीक कराने के लिए सामान के लिए लाइनमैन भटक रहे हैं। इसके पीछे कारण यह है कि बिजली निगम के पास मेंटीनेंस के उपकरण नहीं हैं। आपूर्ति न होने से स्टोर में तार सहित अन्य उपकरणों की कमी हो गई है। लाइनमैन पुराने तार जोड़कर काम चला रहे हैं। इससे जिस जगह पर लोकल फाल्ट बनाकर वह जा रहे हैं वह अधिक समय तक नहीं चल रहा है। यहां तक कि जो पोल टूट जा रहे हैं वहां सपोट तार नहीं मिल पा रहे हैं। इन उपकरणों की कमी के कारण क्षतिग्रस्त सर्किट कई दिनों तक पड़ा रह जा रहा है। एलपीस और बुशिंग राॅड की कमी के चलते ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव नहीं रूक पा रहा है। कर्मचारी किसी तरह दूसरे उपकेंद्रों पर बचे सामानों को मंगाकर काम चला रहे हैं।
-- -- -- -- -
इन जरूरी उपकरणों की है कमी
- फ्यूज वायर, वाशिंग राॅड एवं एलपीस, टेललेस यूनिट, एलटी फ्यूज यूनिट, ट्रांसफार्मर लग्स
-- -- -- --
लाइनमैनों को भी नहीं मिल रहा सुरक्षा उपकरण
- जान जोखिम में डालकर लाइनमैन काम कर रहे हैं। इनको सुरक्षा के मद्देनजर मिलने वाले ग्लब्स, टोपी, पिलास, जूता आदि नहीं मिल रहा है, जिससे यह खतरों में जान डालकर काम कर रहे हैं। इसके चलते जिले में कुछ घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
- फोटो
- जर्जर तार की वजह से आए दिन मोहल्ले में फाल्ट होता है। जब सूचना दी जाती है तो फिर से पुराने तार और अन्य सामान लगा दिए जाते हैं, जिससे फाल्ट फिर से हो जाता है।
-ओम पांडेय, सिंधी मिल कालोनी
-- -- -- --
- फोटो
- काफी पुुराने और जर्जर तारों के भरोसे मोहल्ले में बिजली आपूर्ति होने से बार-बार ट्रिप की समस्या उत्पन्न हो रही है। नया सामान न लगने से आए दिन फाल्ट हो रहा है। जब लाइनमैन से नया सामान लगाने को कहा जाता है तो वह न होने की बात कहते हैं।
-धनेश श्रीवास्तव, रामनाथ देवरिया
-- -- -- -- -- -
मेंटीनेंस उपकरणों की कोई कमी नहीं है। समय-समय आता रहता है। रिवेंप योजना के तहत जर्जर तारों को बदलने की योजना है।
=जीसी यादव, अधीक्षण अभियंता