फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Post-mortem report confirms death by drowning, father Bole-daughter murdered

Deoria News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि, पिता बोले-बेटेे की हत्या की गई

Sat, 12 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem report confirms death by drowning, father Bole-daughter murdered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। वाराणसी में तैनात दरोगा जयप्रकाश विश्वकर्मा के बेटे रोहित विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। दरोगा ने बेटे की पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने और चेहरे पर तेजाब डालकर गंडक नदी में फेंकने का आरोप बेटे के दोनों सहकर्मियों और स्टंटबाजी कर रहे युवकों पर लगाया है।
वहीं पत्नी सलोनी ने दोनों सहकर्मियों पर गलत सूचना देने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की वजह सामने आने के बाद पुलिस के सामने उहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पटनवापुल मेंं मंगलवार की रात में ओवरटेक कर स्टंटबाजी के विवाद में दरोगा के बेटे रोहित की संदिग्ध मौत के मामले में उसके दोनों सहकर्मियों व स्टंटबाजी करने वाले युवकों की भूमिका पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरोगा पिता का कहना है कि मंगलवार को रोहित विवाद के बाद लापता हो गया था। उसके दोनों सहकर्मी वहां से भागकर घर चले गए थे। दो दिन बाद बृहस्पतिवार को उसका शव गंडक नदी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में घटना की रात में रोहित के पिता ने बेटे की हत्या कर शव को नदी में फेंकने आरोप लगाया है। रोहित के पिता ने बताया कि उसके बेटे की साजिश के तहत हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है।
बेटे के साथियों ने ही उसकी हत्या में मुख्य भूमिका निभाई है। आरोप लगाया है कि उसके साथी कर्मचारियों ने सुनियोजित तरीके से कंचनपुर के लड़कों को बुलाकर पीट-पीटकर हत्या की है।

शव की पहचान न हो इसके लिए उसके चेहरे पर एसिड फेंक कर नदी में फेंक दिया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने कहा कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तहरीर और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है, जो भी आरोपी होगा, उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed