{"_id":"68a2308e99255cd7ab0cd15c","slug":"policemen-danced-on-dj-in-the-police-stationvideo-goes-viral-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160980-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिसकर्मियों ने थाने में डीजे पर लगाए ठुमके...वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिसकर्मियों ने थाने में डीजे पर लगाए ठुमके...वीडियो वायरल
Mon, 18 Aug 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर डीजे पर गानों पर थिरकते पुलिसकर्मी,
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार की रात में डीजे पर ठुमके लगाते हुए थाने के पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा, मुंशी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने चली समियाना में अब तोहरे चलते गोली.. पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं।
इतना ही नहीं, प्रभारी थानेदार से लेकर अन्य पुलिसकर्मियों ने डीजीपी के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई हैं। सूत्रों की मानें तो प्रभारी थानेदार से लेकर दरोगा और पुलिसकर्मियों ने बारी-बारी से ठुमके लगाए। पुलिसकर्मियों को ठुमके लगाते हुए वीडियो देख चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो क पुष्टि नहीं करती।
थाना परिसर स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में थाने की तरफ से डोल रखा जाता है। परम्परा है कि जो भी थाना प्रभारी रहता है, वही परिवार के साथ पूजा-अर्चना कराता है। शनिवार को श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मंदिर और थाना परिसर को सजाया गया था।
विज्ञापन
डीजीपी का सख्त आदेश है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर थाने में डीजे नहीं बजेगा। बावजूद इसके डीजे की व्यवस्था कराई। भक्ति गीतों की जगह चली समीयाना में अब तोहरे चलते.. गोली.. जैसी गानों को परोसा गया।
इस पर सादे ड्रेस में दरोगा, मुंशी से लेकर अन्य पुलिसकर्मियों ने जमकर ठुमके लगाए। थाना परिसर में वर्दीधारियों को थिरकते हुए किसी ने वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
निमंत्रण में पहुंचे नेता और अधिकारियों के जाने के बाद हुआ डांस प्रोग्राम : प्रभारी थानेदार सुरेंद्र मिश्रा ने जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, बरहज विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका को भी निमंत्रण दिया था। विभाग से एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला भी पहुंचे थे। अतिथियों और पुलिस अधिकारियों के आवभगत के बाद जब वह थाने से चले गए तब मातहतों ने डीजे पर अश्लील गानों को परोसते हुए ठुमके लगाने शुरू किए।