फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police will go to Bihar in search of the fraudsters.

Deoria News: ठगों की तलाश में बिहार जाएगी पुलिस

Fri, 21 Aug 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police will go to Bihar in search of the fraudsters.
देवरिया। साइबर ठगी की जांच में पटना के अभिषेक का नाम गिरोह के मास्टरमाइंड के रूप में सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी की कवायद तेज हो गई है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए देवरिया पुलिस की टीम बिहार जाएगी।
विज्ञापन

गौरी बाजार पुलिस ने अगस्त के पहले सप्ताह में साइबर ठगी की रकम को म्यूल खातों और डिजिटल करेंसी के माध्यम से इधर-उधर करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने पवन कुमार वर्मा, शुभम सिंह, सैफ अंसारी और रोशन वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

मामले में 24 लोगों को नामजद करते हुए चार-पांच अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और बैंक खातों की जांच आगे बढ़ी तो नेटवर्क का दायरा बढ़ता गया। पुलिस की जांच में अभिषेक का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक, वह पटना का रहने वाला है और गिरोह को संचालित करने में उसकी अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि गिरोह साइबर ठगी से हासिल रकम सीधे अपने गुर्गों के खातों में नहीं मंगाता था। इसके लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था। दूसरे लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और सिम के सहारे बैंक खाते तथा डिजिटल वॉलेट तैयार किए जाने की बात भी सामने आई है।

ठगी की रकम इन खातों में पहुंचने के बाद बाइनेन्स, टीजी एक्सचेंज और आईपे जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये डिजिटल करेंसी खरीदी जाती थी।
आरोप है कि इस प्रक्रिया से रकम के स्रोत को छिपाने की कोशिश की जाती थी। गिरोह से जुड़े लोग अपना हिस्सा काटने के बाद रकम आगे भेज देते थे।
पुलिस की अब तक की जांच में नेटवर्क के तार देवरिया तक सीमित नहीं मिले हैं। दिल्ली, बंगलूरू और झारखंड तक इससे जुड़े लोगों के होने की बात सामने आ चुकी है। एक-एक बैंक खाते से चार करोड़ रुपये तक के लेनदेन की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस बैंक खातों में हुए लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed