{"_id":"6788116a1ea57245de07562d","slug":"police-was-worried-on-getting-information-about-kidnapping-of-pickup-driver-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-144898-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिकअप चालक के अपहरण की सूचना पर हलकान रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिकअप चालक के अपहरण की सूचना पर हलकान रही पुलिस
Thu, 16 Jan 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मंगलवार की देर रात एक पिकअप चालक की अपहरण करने की सूचना पुलिस को दे दी। जिसको लेकर कोतवाल टीजे सिंह टीम के साथ जांच करने खुद पहुंच गए। पुलिस देवरिया तक कार का पीछा करते हुए पहुंच गई। उसमें बैठे पिकअप चालक और कार सवार लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि दोनों की वाहन टकरा गई थी। जिसको लेकर कार एजेंसी आए थे। तब जाकर पुलिस राहत की सांस ली। बरहज थाना क्षेत्र के भैंदवा गांव निवासी अंजेश पुत्र नंदलाल चौहान सलेमपुर शहर से फर्नीचर का समान लेकर कहीं जा रहा था। आरोप है कि वह अपनी पिकअप रामपुर बुजुर्ग मोड़ पर बिना इंडिकेटर दिए मोड़ दिया। जिससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार की कार ने टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोगों ने उसे अपनी वाहन में बैठाकर कार एजेंसी लेकर चले गए। इसी बीच पिकअप चालक का पिता कोतवाली पुलिस को फोन कर अपहरण की सूचना दे दी। जिसके बाद कोतवाल टीजे सिंह ने खुद सतर्कता दिखाते हुए कार का पीछा करना शुरू कर दिया। पता चला कि चालक स्वयं अपनी मर्जी से कार में बैठा है।