फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police removed the hooter from the vehicle of a Congress leader in Deoria

सीएम योगी के आदेश पर एक्शन: यूपी में कांग्रेस नेता के वाहन से हटवाया हूटर, पुलिस से बहस का वीडियो आया सामने

Wed, 19 Jun 2024 09:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 09:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस नेता के वाहन से पुलिस ने हूटर हटवाया। कोतवाल ने कहा कि शासन के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। कांग्रेसी नेता ने सत्तापक्ष के इशारे पर हूटर हटवाने की बात कही है।

विज्ञापन
Police removed the hooter from the vehicle of a Congress leader in Deoria
कांग्रेसी नेता अखिलेश प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन के निर्देश पर पुलिस महकमा वाहनों पर लगे हूटर को हटवा रहा है। मंगलवार की देर शाम कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने जेल चौकी विपिन कुमार यादव के साथ मिल भटवालिया चौराहे पर हूटर का प्रयोग करते हुए जा रही एक स्कार्पियो को रोका। 

विज्ञापन


इसके बाद उसके हूटर को उतरवाने लगे। यह देख वाहन में बैठे लोगों ने विरोध जताया और कांग्रेसी नेता अखिलेश प्रताप सिंह को सूचना दी। दूसरे वाहन से आगे जा रहे कांग्रेसी नेता वापस मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले कारण जानने का प्रयास किया, जिसपर कोतवाल ने शासन के निर्देश का अनुपालन करने की बात कही। इसके बाद वाहन से हूटर को हटवाया दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अखिलेश प्रताप सिंह ने नाराजगी भी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद कोतवाल व अन्य पुलिस कर्मियों से उनके वाहन के कागजात व लाइसेंस की मांग की। जिसपर कोतवाल ने उन्हें समझाते आश्वास्त किया। इसके बाद दलबल के साथ वहां से निकल गए। 


कांग्रेसी नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर उनके वाहन से प्रचार माइक और चोंगा उतरवाया गया है। अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि जब पुलिस की गाड़ी का पेपर मांगा तो पुलिस पेपर दे पाने में असमर्थ रही। यहां तक कि ड्राइवर के पास मौके पर ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। 

दूसरे की गाड़ी चेक करने वाली कोतवाली पुलिस की गाड़ी चेक हुई तो पुलिस कर्मी मौके से निकल गए। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि हूटर को हटवाया गया। मौके पर पहुंचे अखिलेश प्रताप सिंह ने थोड़ी नाराजगी जताई। पुलिस कर्मियों के वाहन और कागजात की जांच करने की बात गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed