{"_id":"67ae4a06f4a2ed2407094561","slug":"police-picked-up-three-youths-from-the-restaurant-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-147113-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेस्त्रां से पुलिस ने तीन युवकों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेस्त्रां से पुलिस ने तीन युवकों को उठाया
Fri, 14 Feb 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। एक रेस्टोरेंट से पुलिस ने तीन युवकों को उठाया। पुलिस जीप में युवकों को थाना ले जाते देख चौराहे पर हड़कंप मच गया। युवक किशोरियों को पिज्जा खिलाने रेस्टोरेंट पहुंचे थे। पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर युवकों को सुपुर्द कर दिया।
देवरिया-कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना चौराहे पर एक रेस्टोरेंट है। बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो किशोरी पिज्जा खाने आई थीं। उसी दरम्यान तीन युवक भी रेस्टोरेंट में पहुंच गए। किशोरियों से छेड़छाड़ की आशंका को लेकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के पूछताछ में युवकों ने बताया कि रेस्टोरेंट में बैठी किशोरियों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद पुलिस ने उनके अभिभावकों को फोन करके थाने बुलाया और भविष्य में इस तरह की घटना न करने की हिदायत देते हुए उन्हें सौंप दिया। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कस्बा स्थित के एक रेस्टोरेंट में तीन लड़कों द्वारा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी।