फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police interrogated 50 people, got important clues

Deoria News: पुलिस ने 50 लोगों से की पूछताछ, हाथ लगे अहम सुराग

Mon, 18 Nov 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Police interrogated 50 people, got important clues
लार। कस्बे में महिला के हत्या मामले में पांच दिन की छानबीन के बाद पुलिस के शक की सुई अब अपनों की तरफ घूम गई है। मामले में 50 से अधिक रिश्तेदारों व करीबियों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस अब इसी के सहारे घटना की तह तक पहुंचने में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लार नगर के शास्त्री नगर वार्ड निवासी घनश्याम गुप्ता व्यवसायी हैं। बुधवार को पत्नी चंद्रावती देवी (60) घर में अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य बाहर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक दस से बारह बजे के बीच घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से सिर में प्रहार कर हत्या कर नकद दस लाख रुपये सहित जेवरात लूट कर फरार हो गए।
घटना के बाद से ही सीओ दीपक शुक्ला के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस टीम पर्दाफाश के लिए लगी है। इसी क्रम में शनिवार की देर रात टीम बदमाशों की तलाश करती रही। वहीं सर्विलांस का सहारा भी ले रही है।
अभी तक पचास से अधिक रिश्तेदार और करीबियों से पुलिस ने अलग अलग पूछताछ की है। इसमें अहम जानकारी प्राप्त हुई है। अब पुलिस इसी के सहारे घटना की कड़ी जोड़ आगे बढ़ रही है। उधर वृद्ध महिला की पहले हत्या फिर बाद में प्रथम तल पर पहुंच अलमारी में रखे रुपये जेवरात की लूट की बात लोगों के गले से नहीं उतर रही है।
बहरहाल पुलिस इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर भी जांच कर घटना के पर्दाफाश के लिए जुटी है। इधर पांच दिन बाद भी घटना का खुलासा नहीं होने से लोगों में भय बना हुआ है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि एसओजी और पुलिस टीम लगी हुई है। पुलिस घटना के करीब है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

सौ से अधिक मोबाइल सर्विलांस पर
महिला की हत्या को लेकर पुलिस टीम सर्विलांस का सहारा ले रही है। आसपास सहित करीबियों का सौ से अधिक नंबर सर्विलांस पर लगा है। जांच के दौरान एक मोबाइल घटनास्थल के करीब एक्टिव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed