फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police entangled in collecting evidence...scope of investigation also increased

Deoria News: साक्ष्य संकलन में उलझी पुलिस...जांच का दायरा भी बढ़ा

Sat, 13 Sep 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Police entangled in collecting evidence...scope of investigation also increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। चर्चित डीजे संचालक हीरालाल शर्मा की हत्या की गुत्थी सुलझाने के करीब पहुंची पुलिस पत्नी के बयानों और मोबाइल से मिले साक्ष्य में अंतर मिलने के बाद फिर उलझ गई है, जो भी तथ्य अब सामने आए हैं, उसे साबित करने के लिए पुलिस साक्ष्य संकलन करने में जुटी है।
पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। वहीं वारदात के पर्दाफाश में देरी से पुलिस की कार्यशैली पर पत्नी सवाल खड़ा करने लगी है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी डीजे संचालक हीरालाल शर्मा 9 अगस्त की रात को बाइक से घर से निकला था, मगर घर नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह उसका शव गांव के बाहर एक निजी स्कूल के पास धान के खेत में मिला।
विज्ञापन

मौके पर एसपी विक्रांत वीर भी पहुंचे थे। मौके पर पत्नी ने पुलिस को बताया था कि पति के मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह घर पर मोबाइल छोड़कर चले गए। कुछ घंटे बाद पुलिस महिला से पति का मोबाइल जांच के लिए मांगा और संबंधित नंबर से आए फोन के बारे में पूछा तो पत्नी अपनी बात से पलट गई और बताया कि मिस्ड कॉल आया था, जो मोबाइल से डिलीट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे संचालक के मोबाइल से पुलिस ने करीबियों को ट्रेस किया और वारदात से कुछ घंटे पहले बात करने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पता चला कि डीजे संचालक और उसकी पत्नी के बीच रुपये को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस अलग-अलग दिनों में डीजे संचालक की पत्नी से पूछताछ की, लेकिन उसका बार-बार बयान बदलता रहा।
पुलिस को जांच के दौरान डीजे संचालक के मोबाइल से कई क्लू मिले, जिस पर पुलिस ने काम किया, इसके बाद महिला से संपर्क पुलिस ने किया तो उसकी बात जांच के क्रम में मिले साक्ष्य के विपरित निकला। अब पुलिस पत्नी से से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू की है। इससे जांच का दायरा बढ़ गया है और साक्ष्य संकलन में पुलिस उलझ गई है। हत्या के खुलासे में देरी की वजह से ग्रामीण अब पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगे हैं। पुलिस अभी तक डीजे संचालक की पत्नी से करीब दस बार मिल चुकी है, लेकिन पुलिस का दावा है कि उसका बयान बार-बार बदल रहा है।

डीजे संचालक की पत्नी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए हत्या में शामिल आरोपियों को बचाने का आरोप पुलिस पर लगा रही है। अभी तक की जांच में पुलिस के सामने जो तथ्य आया है, उसका साक्ष्य नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed