{"_id":"5fce6c7f8ebc3e418d2560a9","slug":"police-did-not-register-case-in-murder-case-even-after-two-days-deoria-news-gkp3760045143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस
विज्ञापन

देसही देवरिया (देवरिया)। विशुनपुर मुरार गांव में रविवार को जमीन के विवाद में हत्या के मामले में नामजद तहरीर के बाद भी पुलिस ने दो दिन बाद भी
केस दर्ज नहीं किया है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
रामपुर कारखाना के विशुनपुर मुरार गांव में रविवार को तीन भाइयों चंद्रपति यादव, चंद्रभान यादव व चंद्रदेव यादव व पिता वीरन के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट में गंभीर रुप से घायल चंद्रपति (63) को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। चंद्रपति देवरिया में मकान बनवा कर रहते थे। रविवार को बंटवारे के लिए घर आए थे। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपित फरार हो गए थे। चंद्रपति के बेटे ने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया। इस संबंध में रामपुर कारखाना के प्रभारी एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।