{"_id":"5fa440728ebc3e9bf1365b8c","slug":"police-caught-animal-laden-truck-with-six-smugglers-deoria-news-gkp37219335","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह तस्करों के साथ पशु लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह तस्करों के साथ पशु लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

बरियारपुर (देवरिया)। बैकुठंपुर-पगरा (बिहार) मार्ग पर मधवापुर जंगल के पास बृहस्पतिवार की भोर में करौंदी चौकी पुलिस ने पशुओं से लदे ट्रक को पकड़ा। इसमें 28 पशु थे, जिसमें दो मृत थे। पुलिस ने 26 पशुओं को मुक्त कराया। इस दौरान छह तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े। वे पशुओं को बिहार लेकर जा रहे थे।
करौंदी पुलिस चौकी प्रभारी त्रिवेंद्र मौर्या हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से तस्करों द्वारा ट्रक सेे पशुओं को बिहार ले जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और बैकुंठपुर-पगरा (बिहार) मार्ग पर निकली। कुछ देर के बाद एक ट्रक आते दिखा। रुकने का इशारा करने पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने मधवापुर जंगल के पास सड़क अवरुद्ध कर कटीले तार व कील रखवा दिए। कील से ट्रक का पहिया पंक्चर हो गया। पुलिस ने उसे घेर लिया। चालक सहित तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने छह तस्करों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में 28 पशु मिले, जिसमें दो मृत थे।
गिरफ्तार तस्करों ने अपना नाम अजीत उर्फ गोलू पुत्र कन्हैया लाल निवासी मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ़, राम सिंह पुत्र रमेश राम निवासी चकलाल चंद थाना जीयनपुर आजमगढ़, अबू पुत्र शमशेद निवासी हिरनई गुल्लीगढ़ थाना रवनापार आजमगढ़, सेराज अली पुत्र मोहल्ल अली निवासी बरूढ़ा थाना जलालपुर आजमगढ़, मोहम्मद वफा पुत्र इमरान निवासी हसनडीह थाना अहिरौला आजमगढ़, जमालुद्दीन अहमद पुत्र फैजाद अहमद बताया। इस संबंध में करौंदी पुलिस चौकी प्रभारी त्रिवेंद्र मौर्या ने बताया कि ट्रक से 28 पशु मिले, जिसमें से दो मृत थे। छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ गो वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।