{"_id":"5d39ec168ebc3e6cab1f6dff","slug":"police-beaten-deoria-news-gkp315264238","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच बाजार में सिपाही को पीटने वाले बाइक सवारों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच बाजार में सिपाही को पीटने वाले बाइक सवारों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
---
- घायल सिपाहियों का सीएचसी पर हुआ इलाज, बाइक सीज
- पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीसरे की हो रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
लार। बीच बाजार में एसओ के सामने सिपाहियों को पीटने वाले बाइक सवार तीन लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे की तलाश कर रही है। घायल सिपाहियों का इलाज सीएचसी पर कराया गया।
लार एसओ बुधवार की शाम हमराहियों के साथ कस्बे में गश्त पर निकले थे। लक्खू मोड़ के तरफ से एक बाइक पर सवार तीन युवक जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें रोका तो वह आगे बढ़ गए। सिनेमाहाल के समीप पहुंचे एसओ ने तीन सवारी और हेलमेट नहीं लगाने पर डांटने लगे। बीच बाजार में पुलिस की डांट युवकों को नागवार लगी। थाने लेकर जाने के लिए पुलिस युवकों को जीप में बैठाने लगी। इसको लेकर एसओ और युवकों के बीच हाथापाई हो गया। यह देख साथ में सिपाही ने एक युवक पर डंडा चलाया तो डंडा जमीन पर गिर गया। इसी डंडे से युवकों ने सिपाही नंदलाल और राजकुमार की पिटाई कर दिए। पुलिस और युवकों के बीच मारपीट होता देख सड़क पर भगदड़ मच गई और दुकानों की शटर बंद हो गई। एसओ विजय सिंह गौर की तहरीर पर बभनौली पांडेय गांव निवासी मधुमेंद्र कुमार पांडेय, रौनक पांडेय और पीयूष पांडेय पर असलहा लूटने की कोशिश, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और 7 सीएलए एक्ट का केस दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि मधुमेंद्र और रौनक को गिरफ्तार कर लिया गया है। रौनक का भाई पीयूष की तलाश की जा रही है। युवक की बाइक को सीज कर दिया गया है।
----
इनसेट
पुलिस के थप्पड़ जड़ने के बाद बढ़ा विवाद
लार। घटना के समय बाजार में मौजूद लोगों की बातों पर गौर करें तो पुलिस ने पहले एक युवक को थप्पड़ जड़ा। इसके बाद विवाद बढ़ा और सिपाहियों ने युवकों के शरीर पर डंडे तोड़ दिए। यह हरकत आस-पास के दुकानदारों के सीसी टीवी फुटेज में कैद हुआ है, लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है।