फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police arrested the accused of Sanoj murder case

Deoria News: सनोज हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 17 Mar 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of Sanoj murder case
देवरिया। सनोज यादव हत्याकांड के आरोपी रामभवन विश्वकर्मा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के भीमपुर गांव के सनोज यादव (35) ट्रक चालक था। होली मानने घर आया था। शुक्रवार की शाम को मामूली बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी के बाद विवाद हो गया। आरोपियों ने लामबंद होकर सनोज की पिटाई कर दी। इसी बीच किसी ने सनोज पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। सनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने मदद की गुहार लगाई। शोर सुनकर मौके पर जुटे तब तक सनोज ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मौके पर महकमे के उच्च अधिकारियों के अलावा फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीमों ने भी साक्ष्य जुटाए। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पुलिस की टीम गठित की। सनोज के भाई मनोज यादव की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को भीमपुर दक्षिण टोला के रहने वाले नामजद आरोपी रामभवन विश्वकर्मा पुत्र पारस विश्वकर्मा को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र के धनौती मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। रामभवन ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

इसकी निशानदेही पर पुलिस ने नारायनपुर पुल के नीचे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई की गई। एसपी विक्रांत वीर ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि सनोज हत्याकांड में नामजद आरोपी रामभवन विश्वकर्मा जो हत्या के बाद फरार चल रहा था, उसे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चाकू भी बरामद कर लिया गया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed