{"_id":"687fd50b3bbae058b707ae61","slug":"pmshree-nakshatrashala-to-be-built-in-district-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-158997-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जिले में बनेगी पीएमश्री नक्षत्रशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जिले में बनेगी पीएमश्री नक्षत्रशाला
Tue, 22 Jul 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले के भी छात्र-छात्राएं अब खगोलीय घटनाओं व आकाश के दृश्यों से परिचित हो सकेंगे। इसके लिए यहां भी नक्षत्रशाला बनाने के लिए पहल की जा रही है। इसके लिए पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पथरदेवा का चयन कर लिया गया है। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय स्कूल पथरदेवा में 358 विद्यार्थियों का नामांकन है। यह विद्यालय जिले के उन परिषदीय स्कूल में शामिल हैं जहां सर्वाधिक नामांकन है। इसका चयन नक्षत्रशाला के लिए किया गया है।
इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जिले के एक विद्यालय का चयन कर प्रस्ताव मांगा गया था। नक्षत्रशाला के लिए 4.18 लाख का बजट प्रस्तावित है। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि नक्षत्रशाला के निर्माण के लिए विद्यालय का चयन कर शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसकी मदद से छात्र-छात्राओं को खगोलीय घटनाओं के बारे में जानकारी हो सकेगी। संवाद