{"_id":"5f206b628ebc3e63bd170fc8","slug":"pits-on-the-road-deoria-news-gkp3598378140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर बने गड्ढे ने बढ़ाइ्र राहगीरों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर बने गड्ढे ने बढ़ाइ्र राहगीरों की परेशानी
विज्ञापन
सड़कों पर बने गड्ढों ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी
बरहज (देवरिया)। बरहज-करुअना और कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क पर बने गड्ढ़ों में पानी भर जाने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
मंगलवार को सुबह से ही बारिश हो रही थी। नायब नाजिर राजबहादुर के अनुसार तहसील क्षेत्र में करीब 27 मिलीमीटर बारिश हुई। मरम्मत कार्य न होने से नगर से देवरिया, बेलडांड़ और कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर दर्जनों बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। लवरछी बाईपास से करुअना, महेन, बरांव आदि मार्गों पर जगह-जगह गड्ढ़े बने हुए हैं। पीडब्ल्यूडी प्रत्येक वर्ष मरम्मत और निर्माण के नाम पर लाखों, अरबों रुपये खर्च करता है। विजय रावत, संतोष यादव, अब्दुल खालिक, इमामुद्दीन खान, राजन गुप्त आदि का कहना है कि सड़कों की मरम्मत के नाम पर धन का बंदरबांट किया जा रहा है। जिससे आए दिन वाहनों के एक्सल आदि टूट रहे हैं। जबकि दो पहिया वाहन वाले चोटिल हो जा रहे हैं। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई इमरान ने बताया कि बारिश होने से मुश्किलें आई हैं। मौसम साफ होते ही गड्ढ़ों को भरवा दिया जाएगा।