{"_id":"61ba2564ee6f4a17567c53a7","slug":"pharmacists-also-boycotted-work-for-two-hours-on-the-seventh-day-deoria-news-gkp420003381","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्टों ने सातवें दिन भी किया दो घंटे कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्टों ने सातवें दिन भी किया दो घंटे कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मासिस्टों ने सातवें दिन भी किया दो घंटे कार्य बहिष्कार
देवरिया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले सातवें दिन बुधवार को भी फार्मासिस्टों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। जिला महिला अस्पताल गेट के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में फार्मासिस्ट सुबह महिला अस्पताल के गेट के सामने एकत्र हुए। उसके बाद मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर फार्मासिस्टों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। सातवें दिन भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया गया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का शासन में बैठे अधिकारियों को आदेश है कि मान्यता प्राप्त संगठनों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाए, लेेकिन फार्मासिस्टों के मुद्दे पर अब तक उच्चाधिकारियों ने प्रांतीय संगठन से कोई वार्ता व समझौता के लिए पहल नहीं की गई। इसे लेकर फार्मासिस्टों में नाराजगी है। कहा कि सरकार जल्द से जल्द मांगों को पूरा करे। इस दौरान राधेश्याम राय, शिव प्रसाद, मनोज कुमार, प्रिंस ठाकुर, अमित ठाकुर, रोहन सोनी, अनिल सिंह, गगनदीप दुबे, हर्षलता यादव, पंकज गौतम आदि फार्मासिस्ट मौजूद रहे।