फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pension papers arrive at Shahid Premeasagar's house

शहीद प्रेेमसागर के घर पहुंचे पेंशन के कागजात

Sat, 06 May 2017 10:53 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 06 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहीद प्रेमसागर के घर बीएसएफ हेड क्वार्टर से एक जवान शोक संदेश लेकर शनिवार को पहुंचा। यह संदेश शहीद की पत्नी ज्ञानती देवी के हाथ में दिया गया। पत्र मिलते ही शहीद की पत्नी रोने लगी। हेड क्वार्टर से आए जवान ने उन्हें सांत्वना दी। शोक संदेश देकर बीएसएफ जवान आरपी यादव अभी टीकमपार से निकले ही देर थे उसके कुछ ही देर बाद जम्मू से एक और बीएसएफ जवान शहीद के घर पहुंचा।
विज्ञापन


जम्मू से आए बीएसएफ जवान ओमप्रकाश के हाथ में पेंशन से जुड़े कागजात थे। उन्होंने उस पर शहीद की पत्नी से हस्ताक्षर करवाए। ग्राम प्रधान से मुलाकात की। तहसील के अन्य अधिकारियों से भी जरूरी जानकारी हासिल किया। शहीद प्रेमसागर के बड़े बेटे ईश्वरचंद्र ने बताया कि उसे अपने पिता के सामान का इंतजार है। उसने कहा कि हो सकता है पिता ने बाक्स में घरवालों के लिए कुछ संदेश लिख छोड़ा हो। ईश्वंरचंद्र ने बताया कि सपा नेता पीडी तिवारी भी घर पर कुशलक्षेम पूछने आए थे।
विज्ञापन


पीडी तिवारी ने बताया कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भेजा है। ईश्वरचंद्र से जब फोन से पूछा गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ का कोई संदेश आया कि वह कब आएंगे तो उसने कहा कि अभी कोई संदेश नहीं आया है। परिवारवालों को मुख्यमंत्री के आने का इंतजार है। टीकमपार में मातम का माहौल छटने का नाम नहीं ले रहा है। छह दिन बाद भी गांव में उदासी छाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed