Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused Arrested for Attempted Murder of Two Youths Two Juveniles Taken Into Custody

देवरिया: गाड़ी किनारे करने के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; दो बाल अपचारी अभिरक्षा में

Thu, 26 Nov 2026 06:48 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 26 Nov 2026 06:48 PM IST
सार

दो युवकों पर लाठी-डंडे, रॉड और चाकू से हमला करने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी रन्जू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मालगोदाम के पास से उसे पकड़कर घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया। मामले में दो बाल अपचारियों को पहले ही अभिरक्षा में लिया जा चुका है। 

विज्ञापन
Accused Arrested for Attempted Murder of Two Youths Two Juveniles Taken Into Custody
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गाड़ी किनारे करने के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही का दावा किए बिना घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद करने की जानकारी दी है। मामले में वांछित दो बाल अपचारियों को बुधवार को ही पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

गाड़ी किनारे करने की बात को लेकर विवाद हुआ था

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि रितेश चौहान और उनके दोस्त नितेश चौहान का गाड़ी किनारे करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों युवकों को गाली देने के साथ ही लाठी-डंडे, रॉड और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में रितेश की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाल अपचारी अभिरक्षा में

बुधवार को पुलिस ने मामले में वांछित दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। वहीं, बृहस्पतिवार को मालगोदाम के पास से रामनाथ देवरिया पश्चिमी निवासी रन्जू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ चौबे, मुख्य आरक्षी राहुल यादव और आरक्षी पंकज शुक्ला शामिल रहे। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed