{"_id":"6a5d2a97bce597f95008eb26","slug":"patients-decreasing-in-health-fair-due-to-heavy-rains-deoria-news-c-208-1-deo1009-187200-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बारिश की वजह से आरोग्य मेले में कम रही मरीजों की तादाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बारिश की वजह से आरोग्य मेले में कम रही मरीजों की तादाद
विज्ञापन
मरीजों को परामर्श देते डाॅक्टर।
देवरिया। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बारिश के चलते अपेक्षाकृत कम मरीज आए।
मेले में आए मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जरूरी होने पर रक्त और अन्य जांच की गइ्र। चिकित्सकों ने उचित परामर्श देते हुए औषधि दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले भर में कुल 2690 मरीजों ने इलाज कराया। यह संख्या विगत रविवार से कम रही। इसमें मलेरिया के लक्षण वाले 177, डेंगू के लक्षण वाले 19, हेपेटाइटिस बी के लक्षण वाले 54, हेपेटाइटिस सी के लक्षण वाले 27 मरीज आए।
भागलपुर प्रतिनिधि के अनुसार, मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 32 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। केंद्र प्रभारी डॉ. रजत कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में बुखार, जुकाम, खांसी के साथ उसे गर्भवतियों की जांच कर दवा दी गई। बारिश के कारण मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। इससे लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। नौ मरीजों के रक्त की जांच की गई है। इसमें दो शुगर, तीन स्नोफिलिया, तीन टायफाईड, दो मलेरिया के लक्षण वाले मरीज मिले। इनकी जांच कर दवा दी गई। खुखुंदू प्रतिनिधि के अनुसार, न्यू पीएचसी खुखुंदू में 51 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान सबसे अधिक सर्दी-जुकाम और बुखार के ही मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। इसमें 48 मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित थे।
सभी को अस्पताल से ही दवा उपलब्ध कराया गया। बाकी तीन मरीज शुगर और ब्लडप्रेशर के भी आए थे। जिनकी जांच कर दवा दी गई। मईल प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को बच्चों में बुखार, खांसी और सर्दी के मरीजों की संख्या बढ़ी रही। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मईल में कुल 35 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें अधिकांश मरीज मधुमेह, गठिया, उच्च रक्तचाप और बुखार से पीड़ित थे। साथ ही चार गर्भवतियों की भी जांच की गई। डॉ. अनिल प्रजापति ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते बच्चों में वायरल बुखार, खांसी और सर्दी-जुकाम के मामले अधिक आए।
विज्ञापन
उन्होंने बच्चों को मौसम के अनुरूप सुरक्षित रखने, पौष्टिक आहार देने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। बरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर अवस्थी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. योगेश कुमार ने 29 मरीजों की जांच की और दवा वितरित किया। इसमें सर्दी, बुखार के मामले ज्यादा पाए गए। वहीं नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में फार्मासिस्ट अनुराग पांडेय की देखरेख में 23 मरीज देखे गए।